न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद / 21 सब्जी वाले कोरोना पॉजिटिव, पूरे इलाके में हाहाकार

अहमदाबाद के भाईपुरा और हरिपुरा में 21 सब्जीवालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 May 2020 11:04:09

अहमदाबाद / 21 सब्जी वाले कोरोना पॉजिटिव, पूरे इलाके में हाहाकार

गुजरात में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 441 नए केस सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद में 349 नए मामले सामने आए हैं और 39 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात में कोरोना के कुल 6245 मामले हैं और 368 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों में रहने और सावधानी बरतने का भी आदेश दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सब्जी बेचने वालों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गुजरात स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अहमदाबाद के भाईपुरा और हरिपुरा में 21 सब्जीवालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।

अहमदाबाद शहर के एक ही इलाके में सब्जी बेचने वालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। हरिपुरा इलाके में सब्जी बेचने वालों के परिवार के सदस्यों को क्वारनटीन कर दिया गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को ब्लॉक कर सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है। हरिपुरा इलाके में रहने वाले लोगों से घरों में रहने की विशेष अपील की गई है।

वहीं, अहमदाबाद की साबरमती जेल में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव आए पांच कैदियों को खाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी की कोरोना की जांच कराई गई थी। उस दौरान इन तमाम आरोपियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन जेल में आने के बाद अचानक इन सभी की तबीयत खराब होने लगी। जांच करने के बाद सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री