न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / CM केजरीवाल की दो टूक- सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना हुई तो उस क्षेत्र को सील कर देंगे

देश के कई हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 6:42:41

कोरोना वायरस / CM केजरीवाल की दो टूक- सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना हुई तो उस क्षेत्र को सील कर देंगे

देश के कई हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी गई हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि आज दिल्ली में कुछ दुकानों पर अव्यवस्था देखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज मुझे थोड़ा दुःख हुआ कि कुछ दुकानों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा। इससे वो अपने और अपने परिवार का नुकसान कर रहे हैं। अगर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया तो दुकानों को बंद करने से पीछे भी नहीं हटेंगे।'

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमें किसी क्षेत्र से सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना और दूसरे मानदंडों के उल्लंघन के बारे में पता चलता है, तो हमें उस क्षेत्र को सील करना होगा और वहां दी गई रियायतों को वापस लेना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा, 'मास्क पहने बिना घर से बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। अपने हाथों को लगातार साफ करते रहें।'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश को तीन जोन में बांटा गया है। ग्रीन जोन में सबसे ज्यादा रियायतें और रेड जोन में सबसे कम रियायत है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स को देखते हुए हमने भी रियायतें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने डेंगू को हराया है। पांच साल पहले 16000 केस थे और 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। बीते साल 1500 केस थे और एक भी मौत नहीं हुई थी। अगर हमने जरूरी सावधानी बरती और गाइडलाइन को फॉलो किया तो हम कोरोना वायरस को भी हरा देंगे। बता दें कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 4549 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि लोग लॉकडाउन का ठीक तरीके से पालन नहीं करते हैं। उनके मुताबिक यहीं वजह है कि दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों के लोग लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीण इलाकों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां लॉकडाउन का अच्छे पालन हो रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रवासी मजदूरों से ज्यादा खतरा नहीं है क्योंकि ये विदेश से वापस आये लोगों के संपर्क में ज्यादा नहीं आए। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट हो चुका है। अच्छी बात ये है कि दूसरे देशों के मुकाबले यहां ज्यादा मरीज नहीं मिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ