न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में अधिक टेस्टिंग की वजह से ज्यादा मामले: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर अपनी बात रखी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 12:50:26

दिल्ली में अधिक टेस्टिंग की वजह से ज्यादा मामले: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर अपनी बात रखी। केजरीवाल ने कहा दिल्ली में ज्यादा कोरोना मामले आने की वजह ज्यादा टेस्टिंग हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दस लाख की आबादी पर कुल 2300 टेस्ट करवा रहे हैं, जबकि देश का जो औसत है वह सिर्फ दस लाख पर 500 टेस्टिंग का है।

गौरतलब है कि दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के कुल 3515 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अबतक 47 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हुए हैं, जबकि करीब 1100 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां गुरुवार को सीआरपीएफ के 6 और जवान संक्रमित मिले। इनमें से एक जवान अर्धसैनिक बल की नेशनल कबड्डी टीम का खिलाड़ी है। पहले इसी बटालियन में कोरोना के 47 केस सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई थी।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में 1100 से अधिक लोग कोरोना वायरस को मात भी दे चुके हैं, जो कि हमारे लिए राहत की खबर है। इतना ही नहीं अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में मरने वालों की संख्या और औसत भी काफी कम है, अभी तक सिर्फ 59 लोगों की जान गई है। लेकिन हमें इस संख्या को और भी कम करना है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के बारे में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लगातार कंटेनमेंट जोन को बढ़ा रहे हैं और वहां पर टेस्टिंग-स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब गरीब लोगों को दिल्ली में 10 किलो राशन दिया जाएगा, इसके अलावा साथ में एक किट दी जाएगी जिसमें जरूरत का सामन होगा। दिल्ली में इससे पहले 5 किलो राशन मिलता था, जिसे पिछले महीने बढ़ाकर 7।5 किलो कर दिया गया था।

प्लाज्मा थैरेपी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार की इजाजत मिल चुकी है, ऐसे में हम दिल्ली में इसे जारी रख रहे हैं। जिनको मंजूरी नहीं मिली है, उनके लिए प्लाज्मा को लेकर सचेत किया गया है। दिल्ली में प्लाज्मा थैरेपी सफल रही है, जिस एक व्यक्ति पर इसका इस्तेमाल किया गया था, वह ठीक होकर घर चला गया है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि कोटा में जो बच्चे फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए चालीस बसें भेजी गई हैं। कल ये बच्चे वापस आ जाएंगे, लेकिन उसके बाद इन्हें 14 दिन घरों में क्वारनटीन रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका