न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / प्रेग्नेंट महिला ने छुपाई बीमारी, कोरोना संक्रमित हुए अस्पताल के 32 मेडिकल स्टाफ

दिल्ली में कोराना वॉरियर्स यानी स्वास्थ्यकर्मियों में भी संक्रमण तेजी से फैला है। यहां के रोहिणी स्थित बाबा साहब अंबेडकर हॉस्टिपल के 32 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 9:22:56

दिल्ली / प्रेग्नेंट महिला ने छुपाई बीमारी, कोरोना संक्रमित हुए अस्पताल के 32 मेडिकल स्टाफ

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हजार 890 हो गई। रविवार को महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230, मध्यप्रदेश में 145, राजस्थान में 102 समेत 1600 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2918 तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोराना वॉरियर्स यानी स्वास्थ्यकर्मियों में भी संक्रमण तेजी से फैला है। यहां के रोहिणी स्थित बाबा साहब अंबेडकर हॉस्टिपल के 32 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, रविवार को 21 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 65 हो गया है। इसके बाद अस्पताल में सभी मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टाफ के बाकी लोगों के भी सैम्पल लिए गए हैं। दिल्ली एम्स की चौथी नर्स संक्रमित मिली। उसके दो बच्चे भी संक्रमित हो गए। एम्स का एक गार्ड भी पॉजिटिव मिला है।

गर्भवती महिला से हुए संक्रमित

दिल्ली के बाबा साहब अंबेडकर हॉस्टिपल के 32 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला आई थी। उसने अपनी बीमारी को छुपाया था। बाद में अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई थी। कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला से ही 32 स्वास्थ्यकर्मियों में वायरस फैला।

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के स्टाफ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पहले अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। रविवार को 21 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई है। स्टाफ के बाकी लोगों के भी सैम्पल लिए गए हैं।

किस अस्पताल के कितने स्टाफ कोरोना संक्रमित

-एम्स में 2 नर्स और 1 डॉक्टर संक्रमण के शिकार

-सफदरजंग अस्पताल में 7 डॉक्टर और 2 नर्स पॉजिटिव

-बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 65 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

-राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 21 स्पॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले

-लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स कोरोना पॉजिटिव

-कलावती शरण अस्पताल में 2 डॉक्टर संक्रमित हुए

-मोहल्ला क्लीनिक बाबरपुर और मौजपुर 1-1 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

वहीं, एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर जहां से पूरी दिल्ली में सब्जियों की सप्लाई होती है, यहां 6 कोरोना मरीज मिले हैं। एक शख्स की पहले ही मौत हो चुकी है। 50 मजदूरों और कारोबारियों के टेस्ट कराए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है वो लॉकडाउन को लेकर किसी तरह की ढील देने की सोच भी नहीं सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ