न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के शाहीन बाग में बना नया कोरोना हॉटस्पॉट, आंकड़ा हुआ 100

देश में कोरोना संक्रमित के मामले 29 हजार के पार पहुंच गए, जबकि अबतक 934 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 11:03:10

दिल्ली के शाहीन बाग में बना नया कोरोना हॉटस्पॉट, आंकड़ा हुआ 100

देश में कोरोना संक्रमित के मामले 29 हजार के पार पहुंच गए, जबकि अबतक 934 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। साउथ दिल्ली में शाहीन बाग में ब्लॉक डी अब नया कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। इसके साथ ही दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 100 हो चुकी है।

कोरोना वायरस की चपेट में आकर दिल्ली में अर्धसैनिक बलों में मौत का पहला मामला सामने आया है। CRPF इंस्पेक्टर की सफदरजंग में इलाज के दौरान मौत हो गई। मयूर विहार स्थित सीआरपीएफ की 31 बटालियन में तैनात सब- इंस्पेक्टर का कोरोना संक्रमण के चलते सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पांच दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

209 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

वहीं, दिल्ली में कोरोना का संक्रमण स्वास्थ्यकर्मियों में तेजी से हो रहा है। रोज किसी न किसी अस्पताल में बड़ी तादाद में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। रोहिणी स्थित बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एमएम कोहली समेत इस अस्पताल के 69 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें 7 चीफ मेडिकल ऑफिसर के अलावा एक सीसीएमओ भी शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टर सौरव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया।

इससे पहले 22 अप्रैल को 57 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया था। 18 अप्रैल को अस्पताल में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बीच मैक्स, पटपड़गंज में 33 कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों की पुष्टि हुई है। मैक्स अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इसी के जरिए पता चला कि मैक्स पटपड़गंज में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। 32 का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। एक कर्मचारी को छुट्‌टी दे दी गई है। इन्हें मिलाकर दिल्ली में अब तक 209 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। रविवार तक यह संख्या 148 थी। 24 घंटे में ही 61 बढ़ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका