न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1510, एक दिन में रिकॉर्ड 356 नए मामले आए सामने

दिल्ली में सोमवार को एक दिन में 356 नए मरीज सामने आए है। यह अब तक के सबसे ज्यादा एक दिन के मामले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 10:02:04

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1510, एक दिन में रिकॉर्ड 356 नए मामले आए सामने

भारत में सोमवार को 1,276 नए कोरोना मामलों का पता चला। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली में सोमवार को एक दिन में 356 नए मरीज सामने आए है। यह अब तक के सबसे ज्यादा एक दिन के मामले है। सोमवार को सामने आए मामलों में 325 तब्लीगी जमात के हैं। सभी जमामियों को मरकज से निकालने के बाद क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1510 हो चुकी है। इनमें 1071 संक्रमित मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली में इस वायरस की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28 हो चुकी है। अब तक 30 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में 1451 मरीज भर्ती हैं। अभी भी 49 मरीज आईसीयू, 5 वेंटिलेटर और 21 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 1008 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। दिल्ली के अलग-अलग कंटेनमेंट जोन से 310 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

दिल्ली में 47 इलाकों को कंटेनमेंट घोषित करने के साथ सील कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में कंटेनमेंट की संख्या 4 बढ़ी है। इनमें से तीन पश्चिमी जिले में और एक मध्य जिले में आता है। दिल्ली सरकार इन इलाकों को रेड जोन मानकर बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन करवा रही है।

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में एक डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले 39 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को एक और स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अभी तक 3 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर