न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा

अमेरिका में शुक्रवार को एक ही द‍िन में किलर कोरोना वायरस की वजह से 2108 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 9:34:15

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1,02,669 लोगों की मौत हो गई है। 16,96,139 लोग इस वायरस संक्रमित हैं, जबकि 3,76,200 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में शुक्रवार को एक ही द‍िन में किलर कोरोना वायरस की वजह से 2108 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को अमेरिका में लगभग 1700 लोगों की मौत हुई थी। अगर इस महामारी से मौतों का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो आज अमेरिका मौतों के मामले में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित इटली को भी पीछे छोड़ देगा। इटली में कोरोना वायरस से अभी तक 18,849 मौतें हुई हैं जो दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या भी 502,876 पहुंच गई है। शुक्रवार को ही संक्रमण के 35,098 नए मामले सामने आए। अमेरिका में न्यूयॉर्क संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। सिर्फ इस शहर में लगभग 1.60 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां पर 5820 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 60 प्रतिशत से ज्यादा मौतें न्यूयॉर्क (777), न्यूजर्सी (232) और मिशीगन (205) राज्य में हुई है।

शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि देश में जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें तब तक कोई भी ढील नहीं दी जाएगी, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। अमेरिका में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में ब्लड बेस्ड सेरोलॉजी टेस्ट भी शुरू की जाएगी। इससे लोग संक्रमित है या नहीं या उनकी रोग प्रतिरक्षा कैसी है, इसकी जानकारी मिल सकेगी।

बता दे, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियां बंद होने से 1930 के दशक की महामंदी के बाद दुनिया को सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। अकेले अमेरिका में लगभग 1 करोड़ 70 लाख लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। अमेरिका ने 100 साल के इतिहास में इतनी भयावह स्थिति का सामना नहीं किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर