न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में कोरोना से अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें, अमेरिका / 24 घंटे में 1951 लोगों की गई जान

अमेरिका (Coronavirus in America) में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 10:09:58

दुनिया में कोरोना से अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें, अमेरिका / 24 घंटे में 1951 लोगों की गई जान

दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 28 लाख 30 हजार 883 संक्रमित हैं। एक लाख 97 हजार 243 की मौत हो चुकी है। वहीं सात लाख 98 हजार 605 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बहुत हद तक संभव है कि असली आँकड़े इससे कहीं ज़्यादा हो सकते हैं क्योंकि कई मामलों में संदिग्ध मरीज़ों की अभी टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। अमेरिका (Coronavirus in America) में 24 घंटे में 1951 लोगों की मौत हुई है और 38 हजार 764 केस मिले हैं। यहां अब तक 52 हजार 185 की जान जा चुकी है। हालांकि, जॉनहॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को 1258 जान गई हैं, जो तीन हफ्ते में मौतों का सबसे कम आंकड़ा है।

हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के इस्तेमाल पर चेताया

अमरीकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने डॉक्टरों को मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है क्योंकि किसी-किसी मामले में इसके साइड इफेक्ट के तौर पर मरीज़ों के हार्ट फेल होने की शिकायतें मिली हैं। अस्पतालों और रिसर्च अध्ययनों को इस चेतावनी से बाहर रखा गया है।

न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सबसे कम मौतें

अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को सबसे कम मौतें हुई हैं। सरकार ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 422 मौतें हुई हैं जो कि 31 मार्च को हुई मौतों के बाद सबसे कम है। उस दिन कोरोना से 391 लोगों की जान गई थी। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मामले अभी भी अकल्पनिय स्तर पर हैं। हालांकि, संक्रमण कुछ कम हुआ है। लेकिन अभी यह विनाशकारी है। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम हो रही है। अब तक न्यूयॉर्क में 16000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क के गर्वनर एंड्रू कोमो अपनी प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा कि यह अब भी अकल्पनीय स्तर पर है। हालांकि किसी तरह यह कुछ कम हुआ है लेकिन अभी यह विनाशकारी है।

ट्रम्प ने कहा - हम कई देशों को वेंटिलेटर भेज रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जिन देशों को वेंटिलेटर की जरूरत है, उन्हें अमेरिका भेज रहा है। हमारे पास अपनी जबरदस्त क्षमता है। फेडरल गवर्नमेंट के पास 10 हजार वेंटिलेटर हैं। हम मैक्सिको, इंडोनेशिया, फ्रांस, होंडुरास की मदद कर रहे हैं। साथ ही इटली और स्पेन में भी भेज रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका