न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों का आकलन / कोरोना से अमेरिका में सितंबर तक हो सकती है 22 लाख मौतें!

अमेरिका के बड़े शहरों से फैला यह वायरस अब छोटे इलाकों और गांवों में पहुंच गया है। ऐसे वक्त में राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प ने देश में आम जनजीवन सामान्य करने के लिए गाइडलाइन जारी की हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 5:46:46

वैज्ञानिकों का आकलन / कोरोना से अमेरिका में सितंबर तक हो सकती है 22 लाख मौतें!

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। 1 लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। यूरोप में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा इटली में 23 हजार 227 जान गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर स्पेन है, जहां 20 हजार 639 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में हुए कुल मौतों में 62.5% यूरोप में हुई है। वहीं, कुल संक्रमितों में केवल अमेरिका में एक-तिहाई मरीज हैं। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर पड़ा है। यहां कोरोना से 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 34 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति आगे और खराब हो सकती है।

coronavirus,coronavirus outbreak in america,america,coronavirus updates,coronavirus news,news,world news

अमेरिका के छोटे इलाकों और गांवों में पहुंच गया कोरोना

दरअसल, अमेरिका के बड़े शहरों से फैला यह वायरस अब छोटे इलाकों और गांवों में पहुंच गया है। ऐसे वक्त में राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प ने देश में आम जनजीवन सामान्य करने के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। राष्ट्रपति ने अनुमान लगाया है कि इससे जल्द ही सबकुछ सामान्य हो सकेगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह संकट हमें कहां ले जाएगा।'

कोरोना वायरस को अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतों का जिम्मेदार माना जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक 7 अप्रैल के बाद हर दिन 1800 अमेरिकियों की मौत हो रही है। हालांकि सरकारी आंकड़े अभी भी साफ नहीं हैं। जबकि अमेरिका में दिल की बीमिरियों से एक दिन में 1774 और कैंसर से 1641 मौत होती हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार इम्पीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के एक मॉडल के मुताबिक, अमेरिका में सितंबर तक 22 लाख के करीब मौतें हो सकती हैं। तुलना की जाए तो दूसरे विश्व युद्ध में 4 लाख 20 हजार अमेरिकी मारे गए थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेलुएशन के मॉडल के अनुमान के मुताबिक, गर्मियों के मध्य तक एक लाख से 2 लाख 40 हजार मौतें होनी थीं। लेकिन अब यह आंकड़ा 60000 है। अब तक की सफलता का कारण शटडाउन है। लेकिन इसे हमेशा के लिए भी जारी नहीं रख सकते। इंस्टीट्यूट का आकलन चार अगस्त तक के लिए है। उसके मॉडल के मुताबिक बिना वैक्सीन के इस महामारी कंट्रोल करना मुश्किल है। यदि वैक्सीन नहीं आई तो वायरस सालभर घूमता रहेगा और मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा। व्हाइट हाउस के देश को दोबारा खोलने के प्लान से मौत का आंकड़ा फिर बढ़ेगा। फिर चाहे कितनी ही एहतियात से इसे लागू किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका