न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : दुनिया में अब तक 1,08,828 मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों ने तोडा दम

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 20 हजार 577 हो गया है। यह आंकड़ा इटली (19 हजार 468) से ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 9:48:26

 कोरोना वायरस : दुनिया में अब तक 1,08,828 मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों ने तोडा दम

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है. आंकड़ों पर नजर डाले दो अब तक 17,80,315 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है, वहीं 1,08,828 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है, 4,04,031 ठीक हो चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 20 हजार 577 हो गया है। यह आंकड़ा इटली (19 हजार 468) से ज्यादा है। यहां शुक्रवार को 30000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। देश में अब तक कुल 5 लाख 32 हजार 879 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, यहां कुल 1,70,000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 7,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं न्यू जर्सी में करीब 2,000 मौत हुई है और 54,000 से अधिक संक्रमित हैं। इस हफ्ते के शुरू होने से पहले, कोरोना वायरस के विषय पर व्हाइट हाउस कार्यबल के सदस्यों ने अमेरिका में एक से दो लाख लोगों की मौत का अनुमान जताया था।

अमेरिका : न्यूयॉर्क में जून तक नहीं खुलेंगे स्कूल

न्यूयॉर्क शहर के सभी स्कूल जून तक बंद रहेंगे। मेयर बिल डि ब्लासियो ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेयर के मुताबिक, इस शिक्षा सत्र में शहर के सरकारी स्कूल नहीं खुलेंगे। ऑनलाइन एजुकेशन के ज्यादातर इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ब्लासियो ने कहा, 'सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए स्कूल खोलना सही नहीं होगा। क्योंकि, हालात को देखते हुए सुरक्षा के काफी इंतजाम करने होंगे। इससे कोरोनावायरस का खतरा बढ़ भी सकता है।'

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो दिन पहले संकेत दिए थे कि सरकार 1 मई से कुछ प्रतिबंध हटा सकती है या इनमें ढील दी जा सकती है। लेकिन, ‘इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूशन’ (आईएचएमई) संगठन ने इसके खिलाफ चेतावनी दी। संगठन के मुताबिक, अगर मई की शुरुआत में प्रतिबंध हटाए जाते हैं तो जुलाई तक कोरोना फिर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आईएचएमई वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की ही एक फैकल्टी है। इसके मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों में ढील नहीं दी जानी चाहिए। आईएचएमई के डायरेक्टर डॉक्टर क्रिस मुरे ने सीएनएन से कहा, 'कोरोना के लौटने की पूरी आशंका है। यह उन राज्यों में भी हो सकता है जहां अब तक कम मामले हैं।'

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मौत के लिहाज से यह हफ्ता भयावह, अत्यंत भयावह होने जा रहा है वहीं अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने कहा था कि यह हफ्ता देश की 9/11 और पर्ल हार्बर जैसी भयावह यादें ताजा कर देगा। शुक्रवार को, ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि नये अनुमानों के तहत मृतकों का आंकड़ा 60,000 से नीचे रह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका