न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट: अमेरिका में छींका तो अब दर्ज होगा आतंक फैलाने का केस!

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 16,01,018 संक्रमित मिले हैं और 95,718 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 469,021 पॉजिटिव केस मिले हैं और 16,675 मौतें हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 1:47:10

कोरोना संकट: अमेरिका में छींका तो अब दर्ज होगा आतंक फैलाने का केस!

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 16,01,018 संक्रमित मिले हैं और 95,718 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 469,021 पॉजिटिव केस मिले हैं और 16,675 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच कई जगह पर लोग खांसने और छींकने को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है। हाल ही में ऐसा एक मामला अमेरिका से सामने आया है। अमेरिका के वर्जीनिया शहर में एक शख्स ने दुकान से सामान खरीदने के बाद हंगामा करने लगा तो पुलिस को बुलाया गया, जब उससे पूछताछ करने पहुंची, तो शख्स ने बोला कि क्या आप कोरोना से नहीं डरते, मैं आप पर खांसने और छींकने जा रहा हूं। पुलिस ने शख्स के खिलाफ आतंक फैलाने का मामला दर्ज किया गया।

उधर, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक सुपरमार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने और अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है। इस बीच अमेरिका में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 16,697 लोगों की मौत हो गई। दुनिया में सबसे ज्‍यादा कोरोना मरीज अमेरिका में हैं।

नहर के शक्ल की खोदी गई कब्र

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर ढा रखा है। न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के रिकॉर्ड 799 मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को भी 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं पिछले शुक्रवार को कोरोना से 779 लोगों ने अपनी जान गंवाई। हालात ये हैं कि नहर की शक्ल वाले कब्रगाहों में एक साथ कई शव दफनाए जा रहे हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए एक नहर के शक्ल की कब्र खोदी गई है। मशीनों से ये कब्र खोदी गई है और इसमें ताबूत भी मशीनों से ही रखा जा रहा है। शहर से दूर किसी द्वीप पर कोरोना से हुई मौतों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां दूर-दूर तक किसी का नामो निशान नहीं है, सिर्फ ताबूत को कब्र में डालने वाले लोग ही दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना से हो रही मौतों से न्यूयॉर्क में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां के एक कपल ने बताया कि जब उन्होंने अपने घर की खिड़की से बाहर देखा तो उन्हें शवों को ले जा रहे कई वाहन दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद डरावना सीन था। हमें वाहनों में इतने शव नजर आए कि हमने उन्हें गिनना ही छोड़ दिया। अमेरिका में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैें। अकेले न्यूयॉर्क में 6000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर