न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / प्लाज्मा थैरेपी से पहला मरीज ठीक हुआ, केजरीवाल ने कहा- ठीक हुए 1100 मरीज प्लाज्मा दान करने को तैयार

दिल्ली में कोरोना के 1100 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। हम उन सभी के संपर्क में हैं। इन सभी मरीजों ने प्लाज्मा दान करने की बात कही है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 2:49:28

दिल्ली / प्लाज्मा थैरेपी से पहला मरीज ठीक हुआ, केजरीवाल ने कहा- ठीक हुए 1100 मरीज प्लाज्मा दान करने को तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी के शुरुआती नतीजे अच्छे रहे हैं। इस थैरेपी के चलते पहला मरीज गुरुवार को ठीक हो गया। उसकी हालत में भी सुधार हो रहा है। अब तक दिल्ली में कोरोना के 1100 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। हम उन सभी के संपर्क में हैं। इन सभी मरीजों ने प्लाज्मा दान करने की बात कही है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

10 लाख लोगों पर 2300 टेस्ट कर रहे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 10 लाख की आबादी पर कुल 2300 टेस्ट करवा रहे हैं, जबकि देश का जो औसत है वह सिर्फ दस लाख पर 500 टेस्टिंग का है। गौरतलब है कि दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के कुल 3515 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अबतक 47 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हुए हैं, जबकि करीब 1100 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां गुरुवार को सीआरपीएफ के 6 और जवान संक्रमित मिले। इनमें से एक जवान अर्धसैनिक बल की नेशनल कबड्डी टीम का खिलाड़ी है। पहले इसी बटालियन में कोरोना के 47 केस सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई थी।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में 1100 से अधिक लोग कोरोना वायरस को मात भी दे चुके हैं, जो कि हमारे लिए राहत की खबर है। इतना ही नहीं अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में मरने वालों की संख्या और औसत भी काफी कम है, अभी तक सिर्फ 59 लोगों की जान गई है। लेकिन हमें इस संख्या को और भी कम करना है।

कोटा में दिल्ली के कुछ बच्चे जो आईआईटी की तैयारी करने गए थे और वहां फंसे हुए थे। केंद्र की मंजूरी के बिना हम कोई कदम नहीं उठाना चाहते थे। परसों केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। आज दिल्ली से करीब 40 बसें कोटा जा रही हैं। उम्मीद है कल तक बच्चे वापस आ जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका