न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही : दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, 72 लोग क्वारनटीन

दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की लापरवाही से 72 लोगों की जान पर बन आई है। दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 12:38:12

लापरवाही : दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, 72 लोग क्वारनटीन

दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की लापरवाही से 72 लोगों की जान पर बन आई है। दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 लोगों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारनटीन किया गया है। सूत्रों ने कहा कि यह डिलिवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल का गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा।

साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 लोग आए थे। अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है। सभी लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने इन सभी 72 लोगों की पहचान गुप्त रखी है।

बूथ स्तर की टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय 72 लोगों के अलावा किसी के संपर्क में आया था। मालवीय नगर के कुछ इलाकों को सील किया गया है। लॉकडाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी की अनुमति है। हॉटस्पॉट वाले इलाके में लॉकडाउन सख्त है, और किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी की जा रही है।

आपको बता दे, दिल्ली कोरोना वायरस से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा था जिस पर बुधवार को ब्रेक लग गया। कल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल 17 ही नए मामले आए जो पूरे अप्रैल महीने में किसी एक दिन का सबसे कम आंकड़ा है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना से 2 मौतें हुईं जिससे अब यहां मौत का आंकड़ा 32 पहुंच चुका है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में नए मामलों में कमी के लिए निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए लोगों में अब 'जीरो पॉजिटिव 'केस आने को जिम्मेदार कहा जा सकता है। यहां कुल 1578 केसों में से 1080 यानी 68 प्रतिशत तो तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। राहत की बात है कि मरकज से निकालकर क्वारंटीन में रखे गए लोगों में अब पॉजिटिव केस बहुत कम मिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर