देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 203 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से पांचवी मौत हुई है। जयपुर में एक शख्स ने शुक्रवार को दम तोड़ा है। इटली के 69 साल के नागरिक कोरोना से संक्रमित थे और उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना से निपटने के लिए तमाम एहतियात बरती जा रही हैं और कई निजी कंपनी के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। कोरोना को रोकने की इस मुहिम में दिल्ली मेट्रो (DMRC)भी शामिल हो गई है औऱ उसने नई एडवाइजरी जारी की है।
Delhi Metro Advisory on COVID-19. #CoronaAlert pic.twitter.com/sCrFW4SwN0
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 19, 2020














