न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ट्रेलर रिलीज, OTT पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होगी ‘जरा हटके जरा बचके’

दो दिन पहले 10 मई को एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज हुई है। इसमें राजकुमार के अभिनय की खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 7:14:02

2 News : ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ट्रेलर रिलीज, OTT पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होगी ‘जरा हटके जरा बचके’

दो दिन पहले 10 मई को एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज हुई है। इसमें राजकुमार के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच राजकुमार की एक और फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी सुर्खियां बटोर रही है। इसमें राजकुमार की जोड़ी दूसरी बार जान्हवी कपूर के साथ बनी है। इससे पहले वे ‘रूही’ फिल्म में नजर आए थे। फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

आज रविवार (12 मई) को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की। इसके कुछ देर बाद ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें राजकुमार और जान्हवी की केमेस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। फिल्म की स्टोरी काफी शानदार और प्रेरणादायक लग रही है। दोनों कलाकारों को सपनों और फर्ज के बीच जूझते हुए देखा जा सकता है। अपनी पत्नी जान्हवी को क्रिकेटर बनने के लिए राजकुमार परिवार से भी लड़ जाते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में आएगी। अब हम नजर डालेंगे जान्हवी और राजकुमार के वर्कफ्रंट पर। जान्हवी इसके बाद 'देवरा', ‘उलझ’, रामचरण की फिल्म और करण जौहर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी नजर आएंगी। ‘देवरा’ जान्हवी की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। दूसरी ओर, राजकुमार जल्द ही फिल्म ‘स्त्री 2’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उनके साथ दिखेंगी।

पिछले साल रिलीज हुई थी सारा-विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’

‘जरा हटके जरा बचके’ पिछले साल की चर्चित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें विक्की कौशल और सारा अली खान ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लगभग एक साल के इंतजार के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। जिन्होंने यह फिल्म थिएटर में जाकर नहीं देखी उनके लिए यह एक तोहफा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने फिल्म से एक जबरदस्त ट्रेलर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज की अनाउंसमेंट की।

जियो सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर कर कैप्शन लिखा, “सह-परिवार शादी की थी, अब सह-परिवार तलाक भी होगा! तो आप सब तलाक में जरूर आना जरा हटके जरा बचके स्ट्रीमिंग 17 मई से स्पेशल रूप से JioCinema प्रीमियम पर।” बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 2 जून 2023 को रिलीज हुई थी। बता दें कि पहले इसे दिसंबर में रिलीज किया जा रहा था लेकिन जियो सिनेमा पर इस फिल्म को स्ट्रीम के लिए डेट नहीं मिल पा रही थी।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स में किया। इसका बजट 35 करोड़ रुपए था जबकि इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में सृष्टि गांगुली, शारिब हाशमी, राकेश बेदी, सुष्मिता मुखर्जी भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष