न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा में कोरोना का पहला केस, इटली से लौटे छात्र में पॉजिटिव लक्षण

ओडिशा में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इटली से वापस आए एक युवक में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 11:02:35

ओडिशा में कोरोना का पहला केस, इटली से लौटे छात्र में पॉजिटिव लक्षण

कोरोना वायरस (Coronavirus) दिन प्रतिदिन भारत में फैलता जा रहा है। इस वायरस से भारत में 112 लोग संक्रमित हो गए है। वहीं, दुनिया भर में इससे मरने वालों की संख्या 6000 पार कर गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। यहां 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। केरल में 22 मामले, उत्तर प्रदेश में 12, कर्नाटक में 6,तेलंगाना में तीन और राजस्थान में दो, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक और दिल्ली में अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। हालाकि, 13 लोग इस वायरस से निजात भी पा चुके है।

वहीं, अब पूर्वी राज्य ओडिशा में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इटली से वापस आए एक युवक में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा में कोरोना वायरस से आया ये पहला मामला है। सोमवार को इस केस के बारे में जानकारी मिली, बताया जा रहा है कि युवक इटली से वापस आया था और उसे नई दिल्ली में कुछ दिनों की निगरानी में रखा गया था। उस वक्त उसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले, इसलिए उसे भुवनेश्वनर जाने दिया गया।

युवक ने नई दिल्ली से भुवनेश्वर तक ट्रेन से यात्रा की और 12 मार्च को ओडिशा की राजधानी पहुंचा। लेकिन 13 मार्च को उसे कुछ लक्षण दिखने शुरू हुए, जिसके बाद 14 मार्च को वह चेकअप करवाने पहुंचा और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार, रविवार की रात को जब उसकी रिपोर्ट सामने आई तो कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण सामने आए। अब राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम हालात पर नज़र बनाए हुए है और राज्य सरकार व्यक्ति के ट्रैवल का पूरा डाटा इकट्ठा कर रही है। 31 वर्षीय युवक भुवनेश्वर के ही बरगाह इलाके का रहने वाला है। वह इटली में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है, साथ ही एक पार्ट टाइम जॉब भी करता है। अभी डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत स्थिर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका