Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona Updates: पिछले 24 घंटे में मिले 119 नए कोरोना मरीज, एक की हुई मौत; नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लगवाया टीका

पिछले साल सितंबर में जब कोरोना संक्रमण पीक पर था, तब सर्वाधिक 4.1% पॉजिटिविटी रेट था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 9:05:49

UP Corona Updates: पिछले 24 घंटे में मिले 119 नए कोरोना मरीज, एक की हुई मौत; नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लगवाया टीका

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 16 हजार 824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 हजार 788 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे। उधर, उत्तर प्रदेश की बात कर तो यहां, गुरुवार को 119 नए कोरोना मरीज मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.18 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अभी तक कुल 6.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, जिसमें 5.93 लाख स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 8729 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 98.2% हो गया है। अब एक्टिव केस 2029 हैं, जिसमें 671 रोगी होम आइसोलेशन में यानी घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में पाजिटिविटी रेट की बात करे तो यह अब 0.1% रह गया है। अब तक सबसे कम रेट बीती 15 फरवरी को 0.05% था। पिछले साल सितंबर में जब कोरोना संक्रमण पीक पर था, तब सर्वाधिक 4.1% पॉजिटिविटी रेट था।
लखनऊ में 24 घंटे में 17 नए संक्रमित

गुरुवार को लखनऊ में 17 नए मरीज पाए गए हैं। हालांकि, इस दौरान वायरस से किसी की मौत नहीं हुई। पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों पर विराम लगा हुआ है। गुरुवार को 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, 5741 मरीजों के नमूने लिए गए। सिर्फ तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। बाकी ने होम आइसोलेशन का विकल्प मांगा।

आशुतोष टंडन ने ली वैक्सीन की पहली डोज

केजीएमयू में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी गुरुवार को टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की बनी वैक्सीन की पहली डोज गर्व से ली है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मेरी सभी पात्र लोगों से यह अपील है कि सभी कोरोना की इस जंग में सहयोग करें।' वहीं, राज्य सभा सदस्य बृज लाल ने लोहिया संस्थान में वैक्सीन लगवाई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एपी ङ्क्षसह ने बताया कि संस्थान में सेवानिवृत्त आइएएस अनूप चंद्र पांडेय, आलोक रंजन समेत अन्य अधिकारियों व न्यायाधीशों ने वैक्सीन की डोज ली। वहीं, 90 वर्षीय राम खेलावन ने लोहिया संस्थान व 73 वर्षीय सुषमा गुप्ता ने एरा मेडिकल कालेज में वैक्सीन लगवाई।
1.77 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई

आपको बता दे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के 48वें दिन यानी गुरुवार तक देश में 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 93 हजार 954 लोगों को गुरुवार को ही वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। अब तक 68 लाख 38 हजार 77 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और 30 लाख 82 हजार 942 को दोनों डोज दिया जा चुका है। इसी तरह 60 लाख 22 हजार 136 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 54 हजार 177 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। 45 से 60 साल के बीच के 2 लाख 18 हजार 939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 14 लाख 95 हजार बुजुर्गों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका