न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता, रूप बदल रहा कोरोना वायरस, क्या बेकार हो जाएगी वैक्सीन?

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन अब तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये बदलाव इतना अधिक नहीं है कि वैक्सीन बेकार हो जाए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 1:29:59

वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता,  रूप बदल रहा कोरोना वायरस, क्या बेकार हो जाएगी वैक्सीन?

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1।28 लाख मौतें हो चुकी हैं। उधर, ब्राजील में संक्रमण के मामले 13 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, 57 हजार लोगों की जान जा चुकी है। एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए है वहीं कोरोना की वैक्सीन बना रहे वैज्ञानिकों के सामने एक और बड़ी मुश्किल सामने आ रही है। दरअसल, कोरोना वायरस अपना रूप बदल रहा है। इसी वजह से वैज्ञानिक इस चीज को मॉनिटर करने में जुटे हैं कि SARS-CoV-2 में किस तरह का आनुवांशिक (Genetic) बदलाव हो रहा है।

coronavirus,mutating,genetic changes,vaccine,news

हालाकि, npr.org में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन अब तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये बदलाव इतना अधिक नहीं है कि वैक्सीन बेकार हो जाए। स्विट्जरलैंड के बसेल यूनिवर्सिटी में महामारी मामलों की जानकार एम्मा हॉडक्रॉफ्ट कहती हैं- कोरोना वायरस में जो भी म्यूटेशन हो रहा है या जिस स्पीड से हो रहा है, इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

coronavirus,mutating,genetic changes,vaccine,news

जॉन्स हॉपकिन्स अप्लाइड फिजिक्स लैब के सीनियर साइंटिस्ट पीटर थीलेन का कहना है कि आज की तारीख तक, बहुत कम म्यूटेशंस मिले हैं। अब तक हमने जो देखा है, संभवत: उसका वायरस के काम करने के तरीके पर कोई असर नहीं होता। थीलेन ने कहा कि आज कोरोना वायरस के 47 हजार Genomes इंटरनेशनल डेटाबेस में स्टोर किए गए हैं। Genomes की स्टडी से ये पता चलता है कि वायरस में किस प्रकार का बदलाव हो रहा है।

coronavirus,mutating,genetic changes,vaccine,news

साइंटिस्ट पीटर थीलेन का कहना है कि जब भी दुनिया के किसी हिस्से से कोई वैज्ञानिक इंटरनेशनल डेटाबेस में नया Genomes डालते हैं तो उसकी स्टडी की जाती है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय बात ये है कि आज जो भी वायरस फैल रहे हैं, वे चीन में मिले पहले वायरस की तरह ही हैं। पीटर थीलेन कहते हैं कि जनवरी में कोरोना के लिए जिस तरह की वैक्सीन डेवलप की जाती, आज भी उसी तरह की वैक्सीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

एम्मा हॉडक्रॉफ्ट कहती हैं कि फिलहाल हमें कोई वैक्सीन मिल सकती है। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या वैक्सीन एक बार देना होगा या फिर हर कुछ साल के बाद वैक्सीन को अपडेट करने की जरूरत होगी? हॉडक्रॉफ्ट की मानें तो इस सवाल का जवाब अभी अनिश्चित है, क्योंकि SARS-CoV-2 अभी काफी नया है। समय बीतने के साथ हो सकता है इसमें बदलाव भी देखे जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री