न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरार नहीं हैं तबलीगी जमात के प्रमुख, नोटिस का देंगे जवाब : मौलाना साद के वकील

तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के वकील मुशर्रफ अली खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जमात के प्रमुख न तो छिपे हैं और न ही अंडर ग्राउंड हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 4:57:12

फरार नहीं हैं तबलीगी जमात के प्रमुख, नोटिस का देंगे जवाब : मौलाना साद के वकील

तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के वकील मुशर्रफ अली खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जमात के प्रमुख न तो छिपे हैं और न ही अंडर ग्राउंड हैं। वकील खान ने कहा कि तबलीगी जमात और उसके प्रमुख मौलाना साद से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि तबलीगी जमात और मौलाना साद के बारे में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, तबलीगी जमात और मौलाना साद के बारे में जो बातें मीडिया में आ रही हैं वे सही नहीं हैं। इससे लोगों के बीच भ्रांतियां फैल रही हैं। ऐसा होने में कहीं न कहीं हमारी चूक रही है। हमने लोगों को सच्चाई से वाकिफ नहीं कराया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जांच अधिकारी का नोटिस उन्हें मिल चुका है और वह इस नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं। खान ने तबलीगी जमात के सदस्यों से पुलिस और प्रशासन की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई का भेद मिटाकर एकजुटता के साथ कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने का है। खान ने कहा कि जमात के सदस्यों को अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर मेडिकल जांच में सहयोग की पेशकश करनी चाहिए। मुशर्रफ अली खान ने ये बाते एक वीडियो के द्वारा कही है।

मुश्किल घड़ी में जमात के लोग प्रशासन की मदद करें

खान ने तबलीगी जमात के सदस्यों से पुलिस और प्रशासन की मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में जमात के लोग प्रशासन की मदद करें। उन्हें कुछ छिपाने और पुलिस से छिपने की जरूरत नहीं है। वे खुद अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर तबलीगी जमात के साथ अपने संबंधों एवं सपर्कों के बारे में बताएं। वे अपना मेडिकल टेस्ट कराने और क्वरंटाइन में भेजे जाने की पेशकश करें।

खान ने आगे कहा कि कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के फैलाने में मरकज की गलती है या नहीं इस पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इस सिलसिले में जांच अधिकारी (आईओ) ने बुधवार को नोटिस जारी किया और यह नोटिस मौलाना साद को मिल गया है। मौलाना साद इसका जवाब तैयार कर रहे हैं। यह एक अलग मुद्दा है जिसे मरकज के लोग और प्रशासन के लोग देखेंगे। जमात के अन्य लोगों को इस बहस में पड़ने की जरूरत नहीं है।

20 राज्यों में गए जमात के लोग

बता दें कि मार्च के मध्य में मरकज निजामुद्दीन स्थित बंगलेवाली मस्जिद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में करीब 4000 लोग शामिल हुए। जमात के लोग यहां से करीब 20 राज्यों में गए। जांच में सामने आया है कि यहां से जमात के लोग जिन राज्यों में पहुंचे वहां पर बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। इसके बाद मरकज निजामुद्दीन से हजारों की संख्या में लोगों को निकाला गया। साथ ही प्रशासन के अनुरोध पर कार्रवाई न करने के लिए तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

मौलाना साद लापता

मौलाना साद एफआईआर दर्ज होने के बाद लापता हैं। पुलिस ने बुधवार को मौलाना को उनके दो स्थानों पर ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले। इस बीच उनके दो ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। एक ऑडियो क्लिप में उन्होंने खुद को क्वरंटाइन में रखने का दावा किया है। मौलाना ने अपने जमात के सदस्यों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर