न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन : कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई तेजी, 3 दिन में कम पड़ जाएंगे ICU के बेड

ब्रिटेन में कोरोना के मरीज इतनी ज्यादा संख्या में बढ़ रहे है कि देश के अस्पतालों के पास इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में बेड्स की कमी होने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 3:12:52

लंदन : कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई तेजी, 3 दिन में कम पड़ जाएंगे ICU के बेड

ब्रिटेन में कोरोना के मरीज इतनी ज्यादा संख्या में बढ़ रहे है कि देश के अस्पतालों के पास इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में बेड्स की कमी होने वाली है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने आशंका जताई है कि लंदन में अगले तीन दिनों में ICU बेड कम पड़ने लगेंगे और ब्रिटेन में दो हफ्तों में।

एक नर्स ने बताया है कि यहां इस बीमारी से ग्रसित ज्यादा गंभीर लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया और उन्ही लोगों को बचाया जा रहा है जिसके बचने की उम्मीद है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि अब यहां किसी भी अस्पताल के ICU में बेड्स नहीं बचे हैं। मरीज ज्यादा हुए तो दिक्कत हो जाएगी। हैरो स्थित नॉर्थविक पार्क हॉस्पिटल ने द टेलीग्राफ अखबार को यह जानकारी दी। जिसे डेली मेल ने प्रकाशित किया है।

ब्रिटेन और लंदन की हालत भी इटली जैसी हो रही है। हमें समझ में नहीं आ रहा है कि किस मरीज को वेंटीलेटर पर रखें और किसे छोड़ दें। ज्यादातर लोग जो मारे गए हैं वो बुजुर्ग थे। उनका शरीर वायरस से लड़ने के लिए साथ नहीं दे रहा था।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों का अध्ययन किया है। उसने अपने अध्ययन में बताया है कि किस इलाके में कब ICU बेड की कमी होगी। लंदन की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां अगले तीन दिन में दिक्कत शुरू हो जाएगी। स्टडी में यह भी बताया गया है कि यूके के नॉर्थ ईस्ट, यॉर्कशायर और नॉर्थ वेस्ट इलाके को छोड़कर लगभग पूरे देश में ICU बेड की कमी होगी।

यूके में अब तक कुल 9640 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। 422 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही यूके में करीब 71 लोगों की मौत हुई है। मौतों की संख्या एक हफ्ते में 6 गुना हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका