न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई / सरकार के हौसले को मिला जनता के भरोसे का बल, 93% लोगों ने कहा - मोदी हैं तो टेंशन नहीं

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खुद प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के हौसले को जनता के भरोसे का बल मिल गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 5:28:48

कोरोना के खिलाफ लड़ाई / सरकार के हौसले को मिला जनता के भरोसे का बल, 93% लोगों ने कहा - मोदी हैं तो टेंशन नहीं

कोरोना (Coronavirus in India) के खिलाफ लड़ाई में खुद प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के हौसले को जनता के भरोसे का बल मिल गया है। दरअसल, हाल में किए गए IANS-C-Voter Survey में कहा गया है कि 93.5% भारतीयों को यकीन है कि मोदी सरकार कोरोना संकट से बहुत असरदार तरीके से निपट रही है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च से 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था जिसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

IANS-C voter कोविड-19 ट्रैकर के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले दिन 76.8% लोग मोदी सरकार पर भरोसा कर रहे थे। 21 अप्रैल तक 93.5% देशवासी मोदी सरकार के कदमों से खुश हैं और उनका मानना है कि सरकार कोरोना संकट से प्रभावी तौर पर निपट रही है।

IANS-C voter के 16 मार्च से 21 अप्रैल के दौरान किए गए सर्वे में एक वाक्य लोगों के सामने रखा गया। यह वाक्य था, 'मुझे लगता है कि सरकार कोरोना वायरस के संकट से अच्छी तरह से निपट रही है।' 16 मार्च को 75.8% लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा है, लेकिन जब देश में लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान हुआ तो ऐसा मानने वालों की संख्या बढ़ गई।

बड़ी बात यह है कि 1 अप्रैल तक मोदी सरकार पर भरोसा करने वालों का प्रतिशत बढ़कर 89.9% हो गया जबकि एक दिन पहले 31 मार्च को 79.4% लोगों को ही सरकार के कामकाज पर यकीन था। यानी, एक दिन में मोदी सरकार पर भरोसा करने वालों में 10.5% का इजाफा हो गया। मंगलवार को अमेरिकी सर्वे कंपनी मॉर्निंग पोस्ट ने भी बताया कि पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 68 है जो किसी भी राष्ट्रप्रमुख से बहुत ज्यादा है।

वैश्विक स्तर पर भी पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रप्रमुख घोषित

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी सर्वे कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रप्रमुख घोषित किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'सच्चाई सबके सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपट रहे हैं, भारतीयों की देखभाल कर रहे हैं और ऐसे चुनौतीपूर्ण वक्त में वैश्विक समुदाय को मदद कर रहे हैं, उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। हर भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है और उनके नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका