न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल

छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र में आज सुबह मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 1:40:23

मध्य प्रदेश / ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल

छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र में आज सुबह मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। भोपाल से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा लोहे से भरा ट्रक छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के सेमरा पुल के पास पलट गया। दुर्घटना में ट्रक सवार छह श्रमिकों में पांच की घटना स्थल पर तथा 17 वर्षीय एक लड़की की सागर जिले के बंडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक की पहचान गुड़िया के रुप में हुई है। बताया गया है कि सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के निवासी है, जो अलग अलग स्थानों पर जा रहे थे।

इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मारे गए श्रमिकों पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सागर में सड़क दुर्घटना में कई श्रमिक बंधुओं के असमय काल कवलित तथा घायल होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि।

migrant workers accident,uttar pradesh migrant workers,coronavirus,road accident,madhya pradesh,news,news in hindi

UP के औरैया में एक ट्रक ने दूसरे खड़े ट्रक में मारी टक्कर

आपको बता दे, लॉकडाउन के बीच वापस घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। आज शनिवार सुबह तड़के 3:30 बजे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। ये सभी मजदूर राजस्थान से आ रहे थे और बिहार-झारखंड जा रहे थे। इस हादसे में तकरीबन 37 मजदूर जख्मी भी हुए है। यह हादसा औरैया के पास चिरूहली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रक में मजदूर सवार थे। दिल्ली से आया एक ट्रक चाय पीने के लिए ढाबे के पास रुका था। तभी राजस्थान से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें चूना भरा हुआ और 30 मजदूर सवार थे। चश्मदीदों ने बताया कि हादसा राजस्थान से आ रहे ट्रक ड्राइवर की झपकी लगने से हुआ। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पलट गए। चूने की बोरियों में मजदूर दब गए।

पिछले 8 दिनों में मजदूरों के साथ हुए ये बड़े हादसे

हाल के दिनों में पैदल घर के लिए निकले मजदूरों के साथ कई घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात मध्य प्रदेश के गुना में बस और कंटेनर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हुई। 54 जख्मी हो गए। सभी लोग उत्तरप्रदेश के उन्नाव जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात ही रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों को कुचल दिया। मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 22:30 बजे रोहना टोल की तरफ आ रही रोडवेज बस आ रही थी। बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया।

वहीं, बिहार में भी प्रवासियों की बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

शुक्रवार को एक घटना महोबा में सामने आई। महोबा जिले के झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर गुजरात से झारखंड जा रहा मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक पर सवार झारखंड के सभी 67 मजदूर बाल-बाल बच गए। तीन मजदूरों को मामूली चोटें आईं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

एक हादसा आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुआ। यहां पर 30 मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर हाई टेंशन पोल की चपेट में आ गया। इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा औरंगाबाद में करमाड स्टेशन के पास हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के रहने वाले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका