न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / बीजेपी विधायक ने कहा- कोई भी मुसलमान से न खरीदे सब्जी

एक चीज ध्यान में रखियेगा आप लोग, मैं सबको बोल रहा हूं ओपनली, कोई भी मियां (मुसलमान) के यहां से सब्जी नहीं खरीदेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 11:08:43

यूपी / बीजेपी विधायक ने कहा- कोई भी मुसलमान से न खरीदे सब्जी

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन के बीच कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो देश की एकता को चोट पहुंचाने वाली हैं। दरअसल, जब से तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना केस सामने आए है उसके बाद कुछ लोग एक एक वर्ग विशेष को टारगेट कर रहे है। हालाकि, कुछ घटनाएं सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ कहा है कि इस पूरे माहौल में एकता और भाईचारे को प्रधानता दी जाये, लेकिन इसके बावजूद लोग मानने को राजी नहीं है। आम जनता के साथ-साथ भेदभाव वाली घटनाओं में नेता भी शामिल हो गए है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सब्जी खरीदने को लेकर लोगों को आगाह कर रहे हैं। यूपी के देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सुरेश तिवारी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वे कुछ लोगों को कह रहे है कि एक चीज ध्यान में रखियेगा आप लोग, मैं सबको बोल रहा हूं ओपनली, कोई भी मियां (मुसलमान) के यहां से सब्जी नहीं खरीदेगा। विधायक जब ये बात कर रहे हैं तो उसी वक्त पीछे से कोई उन्हें बताता है कि दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

surest tiwari,bjp mla,up bjp mla,coronavirus,coronavirus lockdown,lockdown,news,news in hindi

बता दें कि दिल्ली में एक शख्स एक मुस्लिम सब्जी बेचने वाले का नाम पूछकर उसकी पिटाई करता है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, इस तरह की घटना देश के दूसरे हिस्सों से भी सामने आ रही हैं।

हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर पुलिस ने कुछ ऐसे फल दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जिन्होंने 'विश्व हिंदू परिषद् द्वारा अनुमोदित फल दुकान' के बैनर लगाए थे। जमशेदपुर पुलिस का मानना है कि दुकानदारों के खिलाफ 'हिंदू' शब्द लिखने के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं क्योंकि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश है।

वहीं, मेरठ में वैलेंटिस कैंसर अस्पताल ने बाकायदा विज्ञापन छापा है कि मुसलमान केवल तब आयें जब उनकी कोरोना की जांच हो चुकी हो। मुंबई में एक शख्स ने डिलीवरी ब्वॉय के मुस्लिम होने के चलते उससे सामान लेने से इनकार कर दिया। इसके अलावा दिल्ली का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सब्जी या दूसरे ठेले वालों का आधार कार्ड देखकर एंट्री दिये जाने की बात की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ