न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में योगी सरकार ने 16 लाख कर्मचारियों को दिया झटका, भत्ते खत्म करने का लिया फैसला

कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुए आर्थिक संकट के बीच आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 6:10:55

कोरोना काल में योगी सरकार ने 16 लाख कर्मचारियों को दिया झटका, भत्ते खत्म करने का लिया फैसला

कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुए आर्थिक संकट के बीच आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। योगी सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले 6 तरह के भत्तों को समाप्त करने का फैसला लिया है। 6 तरह के भत्तों को समाप्त करने का फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर नगर प्रतिकार सचिवालय भत्ता पीडब्लूडी के कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते अवर अभियंताओं को मिलने वाले भत्तों को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। आपको बता दे इससे पहले पिछले महीने योगी सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का फैसला लिया था। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए नहीं मिलेगा। कर्मचारियों का 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक का महंगाई भत्ता बंद रहेगा।

coronavirus,lockdown,uttar pradesh,16 lakh government employees,lose allowances,news,news in hindi

सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया

सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया। इन 6 प्रकार के भत्तों को खत्म करने से सरकार को एक साल में तकरीबन 1500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

बता दें कि नगर प्रतिकर भत्ता एक लाख तक या उससे अधिक आबादी वाले नगरों में तैनात सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया जाता है। फिलहाल राज्य कर्मचारियों को नगरों की श्रेणियों के हिसाब से 250 से लेकर 900 रुपये प्रतिमाह तक नगर प्रतिकर भत्ता दिया जा रहा था। वहीं सचिवालय भत्ता सचिवालय में तैनात निचले स्तर से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के कर्मचारियों को मिलता था जिसकी अधिकतम सीमा 2500 रुपये थी। सचिवालय में तैनात कर्मियों के अलावा यह भत्ता राजस्व परिषद में अध्यक्ष और सदस्यों को छोड़कर शेष कार्मिकों और इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडीशनल रजिस्ट्रार तक के सभी कार्मिकों को मिलता था।

राज्य में 3573 संक्रमित

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों के आंकड़ों की बात करे तो ये 3573 तक पहुंच गए है। जिसमें 1735 एक्टिव केस हैं। इसमें 1184 जमाती शामिल हैं। अब तक 80 लोगों की मौत महामारी कोरोना की चपेट में आने से हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर यूपी के 74 जिलों में फैल गया है। सिर्फ चंदौली ही कोरोना के संक्रमण से अब तक बचा हुआ है। यूपी में 109 नए मामले सामने आए है।

संक्रमित मामलों का जिलेवार विवरण

आगरा - 770
कानपुर - 302
मेरठ - 255
लखनऊ- 262
गौतमबुद्धनगर (नोएडा) - 230
सहारनपुर - 204
फिरोजाबाद - 193
गाजियाबाद - 145
मुरादाबाद - 126
वाराणसी - 86
बुलन्दशहर - 74
अलीगढ़ - 57
हापुड़-मथुरा -56-56
रायबरेली -49
बिजनौर -43
बस्ती - 41
अमरोहा - 32
सन्तकबीरनगर 31
जालौन - 31
शामली 31
रामपुर - 31
सम्भल - 30-30
सीतापुर - 27
झांसी- 26
मुजफ्फरनगर - 26
बहराइच - 24
बागपत - 22
बांदा - 20
हाथरस 19
सिद्धार्थनगर 19
प्रयागराज - 19
गोण्डा - 18
बदायूं - 17
औरैय्या - 16
मैनपुरी 13
प्रतापगढ़ - 13
श्रावस्ती 12
एटा - 12
जौनपुर - 11
बरेली 11
कन्नौज - 11
आजमगढ़ -9
गाजीपुर - 8
महराजगंज - 7
मिर्जापुर - 7
चित्रकूट -7
बाराबंकी - 7
कासगंज 6
अमेठी - 6
उन्नाव - 5
लखीमपुर खीरी- 5
कानपुर देहात- 5
सुल्तानपुर - 5
पीलीभीत-4
फतेहपुर- 4
गोरखपुर - 4
इटावा- 3
भदोहीं- 3
कुशीनगर-3
कानपुर देहात- 3
देवरिया - 3
हरदोई-2
कौशाम्बी- 2
फर्रुखाबाद-2
बलरामपुर-2
महोबा-2
अंबेडकरनगर - 2
शाहजहांपुर -1
हमीरपुर -1
सोनभद्र -1
मऊ- 1
बलिया- 1
अयोध्या - 1

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका