न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन: महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहे शख्स की हुई मौत, बीच रास्ते में तोड़ा दम

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदू​​रों पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 9:39:12

लॉकडाउन: महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहे शख्स की हुई मौत, बीच रास्ते में तोड़ा दम

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदू​​रों पड़ रहा है। ये मजदूर दो वक्त की रोटी के लिए अपने शहरों से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घरों में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। अब हालात इतने बिगड़ गए है कि ये सफर अब इनके मौत का कारण बनने लगा है। ऐसे में महाराष्ट्र के नागपुर से तमिलनाडु के नामक्कल के लिए निकले 23 साल के एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तमिलनाडु के नामक्कल के रहने वाला लोगेश बालासुब्रमनी लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार को सिकंदराबाद पहुंचा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि लोगेश यहां मौजूद एक शेल्टर होम में बैठा था, तभी वह गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगेश के शव को गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

लोकेश के साथ पैदल सफर कर रहे दिनेश ने बताया, हम सभी बहुत थक गए थे। हमारे पैरों में जान ही नहीं बची थी, लेकिन हम सभी अपने घर जाना चाहते थे। हम सफर के दौरान जब थक जाते हैं तो आराम कर लेते हैं। ट्रक ड्राइवरों ने भी हमारी काफी मदद की है और हमें कुछ दूर तक लिफ्ट दी। हम जब यहां आए तो सबने सोचा कि यहीं पर कुछ देर आराम किया जाए। लोकेश एक जगह पर बैठा था और अचानक ​गिर गया।

लोकेश की मौत में जहां उसके साथ के लोगों को सदमे में डाल दिया है। वहीं अब वह आगे का सफर तय करने में डर रहे हैं। ग्रुप में शामिल अयूब का कहना है कि लोकेश की सेहत बिल्कुल ठीक थी। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के कारण हम सभी थक गए थे, वह हमारे सामने मर गया। हम बस घर जाना चाहते हैं। हम कितने दिनों तक ऐसे ही रहें? कृपया हमारे लिए एक वाहन की व्यवस्था करें। देशभर में लॉकडाउन की वजह से पहले कहा गया था कि लोकेश को दोस्त उसका अंतिम संस्कार वहीं करेगा लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं के दखल के बाद लोकेश के शव को उसके घर पर भेजने की तैयारी की गई। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को लोकेश के घर पर भेज दिया है।

देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 3,000 से ज्यादा

बता दे, भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को 500 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इस वायरस से शुक्रवार को 15 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में इस वायरस से 3, जबकि दिल्ली और तेलंगाना में 2-2 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाक में 1-1 कोरोना पीड़ितों के मौत की खबर है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3000 को पार कर गई है, अभी देश में 3,082 कोरोना पीड़ित हैं। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की गिनती 85 हो गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक केवल 2547 मामलों और 62 मौतों की ही पुष्टि हुई है। कोरोना का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। अब तक यहां 490 मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की जान गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर