न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : लॉकडाउन पर CM गहलोत का आया बयान, कहा - चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए, राज्यों को अधिकार दे केंद्र

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले के बीच लॉकडाउन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 3:17:40

राजस्थान : लॉकडाउन पर CM गहलोत का आया बयान, कहा - चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए, राज्यों को अधिकार दे केंद्र

राजस्थान (Rajasthan) में मंगलवार सुबह 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजस्थान के 33 में से 22 जिलों में सोमवार दोपहर तक कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 105 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। चार रामगंज से अलग इलाकों के हैं। बाकी 86 मामले ऐसे हैं, जो ओमान से लौटे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से सामने आए हैं। रामगंज इलाके में सबसे ज्यादा 95 मामले हैं, इनमें 9 तब्लीगी बाकी 86 ओमान से लौटे संक्रमित से फैले। इसके अलावा जोधपुर 66 (इसमें 36 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 23, टोंक में 20, चूरू में 11, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 5, बीकानेर में 11, उदयपुर में 4, भरतपुर में 5, दौसा में 6, बांसवाड़ा में 6, पाली में 2, कोटा में 10, जैसलमेर में 8 , करौली, नागौर, धौलपुर और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला है। जस्थान में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 325 पर पहुंच गया है। राजस्थान में अब तक संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले के बीच लॉकडाउन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हम लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं है। इसको चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों को लॉकडाउन बढ़ाने का अधिकार देना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की कुल 7.5 करोड़ आबादी में से हमने 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। राज्य और केंद्र सरकार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हैं। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग समस्याएं हैं। हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। राज्यों को 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

आर्थिक पैकेज की मांग


आर्थिक मदद के सवाल पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह काफी कम है। हमारे राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जीएसटी कलेक्शन भी कम है। लॉकडाउन के बाद हालात चिंताजनक है। ऐसे में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की है।

तबलीगी जमात पर सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है, जिन्होंने चूक की है उन्हें सजा दी जानी चाहिए। इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस को करनी चाहिए, लेकिन अगर उन्होंने (जमात के लोगों ने) समय रहते सूचित कर दिया तो जिम्मेदार कौन है? यह वातावरण कोरोना के खिलाफ एकजुट लड़ाई के लिए अच्छा नहीं है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने PM मोदी से की अपील

बता दे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 15 अप्रैल को समाप्त हो रहे 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विस्तार किया जाए। उन्होंने 2 और सप्ताह तक लॉकडाउन के विस्तार का सुझाव दिया है। उन्होंने BCG रिपोर्ट से एक संदर्भ लिया है, जिसमें सुझाव दिया गया कि भारत में 3 जून तक लॉकडाउन अच्छा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इसे आगे भी जारी रखा जाए क्योंकि कोरोना वायरस से जंग में भारत के पास यही एक हथियार है। उन्होंने कहा कि अगर इससे इकोनॉमी का कोई नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई कर ली जाएगी लेकिन जानें गईं तो उन्हें नहीं लौटाया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका