न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्रियों के सामने आया नया संकट, ट्रेन से दिल्ली तो आ गए लेकिन आगे कैसे जाएं...

दिल्ली के अंबेडकर डिपो पर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लाया जा रहा है, साथ ही उन्हें अलग-अलग रूट की बसों में छोड़ा जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 1:43:12

यात्रियों के सामने आया नया संकट, ट्रेन से दिल्ली तो आ गए लेकिन आगे कैसे जाएं...

कोरोना संकट काल के बीच अब स्पेशल ट्रेनों को चलाकर रेलवे ने लोगों कुछ राहत तो दी है लेकिन इसी के साथ एक और संकट सामने आ गया है। वह है कि दूसरे राज्यों से जो लोग दिल्ली आ रहे हैं उन्हें आगे अपने घर जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा है। इस बीच संकट को देखते हुए प्रशाशन ने डीटीसी बसों का इंतजाम किया है। जो लोगों को स्टेशन से अलग-अलग इलाकों, यूपी बॉर्डर तक छोड़ रही है। ऐसे में लोगों के सामने संकट है कि वो अपने घर कैसे पहुंचेंगे।

दिल्ली के अंबेडकर डिपो पर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लाया जा रहा है, साथ ही उन्हें अलग-अलग रूट की बसों में छोड़ा जा रहा है। किसी को बरेली जाना है तो किसी को सहारनपुर। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और यूपी बॉर्डर तक ही लोगों को छोड़ा जा रहा है। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में लोग अंबेडकर डिपो पर एकत्रित हो गए हैं।

स्पेशल ट्रेन में सफर कर दिल्ली पहुंची एक महिला ने बताया कि अगर ट्रेन की व्यवस्था की है, तो सरकार को यहां से घर जाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। क्योंकि कोई साधन नहीं है। स्पेशल ट्रेन का सफर कर एक परिवार अहमदाबाद से दिल्ली आया है, लेकिन अब उन्हें आगे अलीगढ़ जाना है। अब इनका कहना है कि वह यहां तो आ गए हैं लेकिन आगे जाने का साधन नहीं है। हालाकि, उनके रिश्तेदारों ने एक टैक्सी की व्यवस्था करवाई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे बॉर्डर पर रोक दिया इसलिए वो नहीं आ पाई है। रेलवे स्टेशन पर डीटीसी बस की व्यवस्था की गई है, जो बॉर्डर तक छोड़ रही है। इन्हीं में से एक बस में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें आगे फरीदाबाद तक जाना है, लेकिन बस वहां जाने से मना कर रही है। ऐसे में वो आश्रम इलाके में उतरेंगे और आगे का सफर कैसे तय होगा उन्हें भी नहीं पता है।

इस दौरान बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है, एक बस में करीब चालीस लोग बैठ सकते हैं लेकिन अभी सिर्फ 20 लोगों को ही बैठाया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ यात्रियों को बिहार जाना है या कुछ को राजस्थान। लेकिन इसके बावजूद यहां लोगों के पास कोई साधन नहीं है, जो डीटीसी बसों की सुविधा है वो सिर्फ बॉर्डर तक के लिए है। 12 मई से ही सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है, जिनमें लाखों की संख्या में लोग अबतक सफर कर चुके हैं। दिल्ली से पंद्रह ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो अलग-अलग राज्यों में जा रही हैं। जब दिल्ली पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी हुई तो दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी बस की व्यवस्था की गई।

बता दें कि जो लोग दिल्ली आ रहे हैं उनके लिए अभी किसी तरह के साधन की व्यवस्था नहीं हैं। जिनके पास अपने साधन हैं, वह किसी तरह अपने परिजनों को स्टेशन तक बुला रहे हैं लेकिन जिनके पास कोई सुविधा नहीं है वो या तो पैदल ही सफर कर रहा है वरना उसे काफी बड़ी मात्रा में पैसा टैक्सी वालों को देना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ