न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 3.0 / शराब की बिक्री पर अब रोक नहीं, इन शर्तों का करना होगा पालन

शराब की दुकानों को लॉकडाउन के दौरान कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 10:35:05

लॉकडाउन 3.0 / शराब की बिक्री पर अब रोक नहीं, इन शर्तों का करना होगा पालन

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने एक बार फिर दो हफ़्तों (4-17 मई) तक बढ़ा दिया हैं। हालाकि, इस बार के लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी गई है। लॉकडाउन बढ़ने से देश में रेल, मेट्रो और हवाई सेवा बंद रहेगी, शिक्षण संस्थान भी नहीं खुलेंगे। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। लेकिन इस बार लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर लगी रोक हटा ली गई है। हालांकि शराब की दुकानों को लॉकडाउन के दौरान कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा।

lockdown,corona,corona virus,home ministry,Alcohol,pan masala,coronavirus,news,news in hindi,hindi news

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक सभी जोन (ग्रीन-ऑरेंज-रेड) में शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है। दुकानों पर 5 से ज्यादा ग्राहकों को इकट्ठा नहीं होना चाहिए। इसी के साथ इन सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। हालांकि, कंटनमेंट जोन में शराब की बिक्री नहीं होगी। कंटेनमेंट जोन यानी वो इलाके जिन्हें कोरोना मरीज मिलने के बाद सील भी किया जाता है। मंत्रालय की ओर से शराब की बिक्री सिर्फ एकल दुकानों पर ही की जा सकेगी। साथ ही शराब की बिक्री मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स में नहीं की जा सकेगी। इन जगहों पर शराब की बिक्री पर पाबंदी जारी रहेगी।

जिन-जिन दुकानों पर शराब-पान मसाले की बिक्री होगी वहां लोगों के बीच में 6 फीट की दूरी रहेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। साथ ही दुकानों को इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि एक वक्त में दुकान पर पांच से ज्यादा लोग न हों।

शराब के साथ ही पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू को बेचने की इजाजत भी दी गई है। हालांकि शराब, पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू का सार्वजनिक जगहों पर सेवन नहीं किया जा सकेगा। सार्वजनिक जगहों पर इनका सेवन करने पर रोक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका