न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान के इत‍िहास में हुआ ऐसा पहली बार, एयर फोर्स में चुना गया हिंदू पायलट

पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राहुल देव थारपारकर के रहने वाले हैं। थारपारकर पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत का सबसे बड़ा जिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 12:26:27


पाकिस्‍तान के इत‍िहास में हुआ ऐसा पहली बार, एयर फोर्स में चुना गया हिंदू पायलट

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना के 981 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है। इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 457 हो चुकी है। वहीं इसके साथ पाकिस्तान से खबर आ रही है यहां एक हिंदू को एयर फोर्स में पायलट चुना गया। पाकिस्‍तान के इत‍िहास में पहली बार एक हिंदू को पाकिस्‍तान एयर फोर्स में पायलट चुना गया है। इस युवक का नाम है राहुल देव और उन्‍हें जनरल ड्यूटी पायलट ऑफिसर के रूप में चुना गया है। अल्‍पसंख्‍यकों के साथ अत्‍याचार के लिए बदनाम पाकिस्‍तान में एक हिंदू का पायलट का चुना जाना बड़ी सुखद घटना माना जा रहा है।

पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राहुल देव थारपारकर के रहने वाले हैं। थारपारकर पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत का सबसे बड़ा जिला है। थारपारकर जिले में बड़ी संख्‍या में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। राहुल देव के पायलट चुने जाने पर पाकिस्‍तानी हिंदुओं ने खुशी जताई है। ऑल पाकिस्‍तान हिंदू पंचायत सेक्रटरी रव‍ि दवानी ने राहुल देव के पायलट चुने जाने पर खुशी जताई है। दवानी ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोग सिविल सर्विसेज और पाकिस्‍तानी आर्मी में सेवा दे रहे हैं। यही नहीं पाकिस्‍तान में कई डॉक्‍टर भी हिंदू हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर पाकिस्‍तान सरकार अल्‍पसंख्‍यकों पर अपना ध्‍यान बनाए रखती है तो आने वाले दिनों में राहुल देव अपने देश की सेवा के लिए तैयार हो जाएंगे। राहुल के परिवार में भी इस खबर के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है।

लॉकडाउन की वजह से खतरे में 1.8 करोड़ लोगों की नौकरियां

वहीं, पाकिस्तान में 1.8 करोड़ लोगों की नौकरी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से जा सकती है। 2-7 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं। लानिंग मिनिस्टर असद उमर ने कहा कि 9 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उमर ने यह भी कहा कि देश में कोरोना से उतनी मौतें नहीं हो रही हैं जितनी दूसरे देशों में हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश का हेल्थकेयर सिस्टम बेहतर हो रहा है। देश में फिलहाल 1,400 वेंटिलेटर हैं और दो महीने में 900 और आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ 35 मरीज ही फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका