न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्दनाक दास्तां / पूड़ी-सब्जी खा रहे थे तभी कुचल गई बस...

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 11:45 बजे रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर भी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 12:09:26

दर्दनाक दास्तां / पूड़ी-सब्जी खा रहे थे तभी कुचल गई बस...

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 11:45 बजे रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 10 मजदूर पंजाब से बिहार जा रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चैकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। फिलहाल रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस का नंबर यूपी 85 एटी-0911 है। ड्राइवर राजवीर फिरोजाबाद के सुहागनगर का रहने वाला है।

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के वक्त कई मजदूर हाथ पर खाना रखकर खाते चले जा रहे थे। दरअसल, रास्ता लंबा था और अपनों से मिलने की जल्दी में इन लोगों ने दो रोटी के लिए रास्ते में कहीं रुकना मंजूर नहीं समझा हाथ पर ही खाना रखकर खाते चले जा रहे थे। फिर अचानक से ।बस के पहियों के बीच जिंदगी दबी और पल भर में सब कुछ बिखर गया। दुर्घटनास्थल पर जगह-जगह पूड़ी सब्जी बिखरी थी। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मजदूर खाना खा रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि इस रात की फिर सुबह नहीं होने वाली है।

muzaffarnagar road accident,muzaffarnagar news in hindi,muzaffarnagar latest news,muzaffarnagar bus hadsa,news,news in hindi,coronavirus,lockdown

आपको बता दे, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर रोटी बिखरी थी। जहां 16 मजदूरों की रेल की टक्कर से मौत हो गई थी और 4 घायल हो गए थे। औरंगाबाद के करमाड स्टेशन के पास औरंगाबाद-जालना रेलवे ट्रैक पर यह हादसा हुआ था। यह मजदूर औरंगाबाद से उनके गांव जानेवाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे। लगभग 36 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे थक गए और आराम करने के लिए सटाना शिवार इलाके में रेलवे ट्रैक पर अपना बिस्तर लगा लिया और सो गए। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक मालगाड़ी ट्रैक पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए गुजर गई। हादसे में 16 मजदूरों की जान चली गई।

muzaffarnagar road accident,muzaffarnagar news in hindi,muzaffarnagar latest news,muzaffarnagar bus hadsa,news,news in hindi,coronavirus,lockdown

2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

इस बीच मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे पर शोक जताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने के भी निर्देश दिए हैं। मृतकों के शव बिहार भिजवाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं, मंडलायुक्त सहारनपुर को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका