न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत से प्रवासी मजदूर पहुंचे धनबाद, श्रमिकों ने कहा- ट्रेन में टिकट खरीदकर बैठना पड़ा

गुजरात के सूरत से 1233 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार सुबह 4 बजे धनबाद पहुंची।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 May 2020 12:17:38

सूरत से प्रवासी मजदूर पहुंचे धनबाद, श्रमिकों ने कहा-  ट्रेन में टिकट खरीदकर बैठना पड़ा

गुजरात के सूरत से 1233 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार सुबह 4 बजे धनबाद पहुंची। सभी मजदूरों की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए स्क्रीनिंग की गई और फिर गुलाब के फूल देकर सभी को बस से गृह जिला विदा किया गया। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि उन्हें ट्रेन में टिकट खरीदकर बैठना पड़ा। धनबाद पहुंचे मजदूरों ने कहा कि उन्हें प्रदेश लौटने की खुशी है। लेकिन सरकार को ये सोचना चाहिए था कि उनसे टिकट के पैसे न लिए जाए। लेकिन 720 रुपये टिकट के लिए लिये गये। लॉकडाउन में काम बंद था। ऐसे में 720 रुपये भी उनके लिए बड़ी रकम है। बता दे, 1233 मजदूरों में गिरिडीह के 1157, देवघर के 40, धनबाद के दो, दुमका एवं हजारीबाग के एक-एक, कोडरमा के 5 और रांची के 27 श्रमिक शामिल हैं।

coronavirus,coronavirus lockdown,dhanbad,gujarat,surat,coronavirus news,lockdown news,news,news in hindi

ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए धनबाद डीसी अमित कुमार ने कहा कि सूरत से 22 बोगियों के साथ आने वाली ट्रेन में झारखंड के गिरिडीह, देवघर, धनबाद, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग तथा रांची जिले के प्रवासी मजदूर पहुंचे हैं। प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन से बाहर निकालने के लिए इस बार एक साथ दो बोगियों से उनकी निकासी की व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त ने बताया कि ट्रेन के सबसे आगे और सबसे पीछे की बोगी से श्रमिकों को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और पोर्टरों भी लगाये गये। प्लेटफार्म से शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वागत और फूड पैकेट देकर उन्हें रिंग बस से गोल्फ ग्राउंड भेजा गया। गोल्फ ग्राउंड में पुनः सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गयी। बाद में यहीं से संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारी श्रमिकों को लेकर अपने जिले के लिए रवाना हुए।

इधर, इलाहाबाद और रांची से अलग-अलग ट्रेन से मंगलवार को 46 श्रमिक धनबाद पहुंचे थे। 16 श्रमिक प्रयागराज से धनबाद पहुंचे, जबकि 30 मजदूर रांची से आएं। गाेल्फ ग्राउंड में सभी की मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद उन्हें हाेम क्वारैंटाइन की स्याही लगाकर बस से घर भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका