न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों के लिए ऐलान, जल्द चलेंगी 105 अतिरिक्त ट्रेन

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट में इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि बंगाल के जो लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 3:44:08

राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों के लिए ऐलान, जल्द चलेंगी 105 अतिरिक्त ट्रेन

देश में कोरोना संकट के चलते लगे लॉकडाउन में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर और लोग अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। ये लोग बस किसी तरह अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के जो लोग देश के अलग-अलग हिस्से में फंसे हुए हैं, उनके लिए राज्य सरकार की ओर 105 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलवाने का फैसला लिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट में इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि बंगाल के जो लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं, उनको वापस लाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की गई है। इसके लिए 105 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि राज्य सरकारों की सिफारिश पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें दी जा रही हैं।

ममता बनर्जी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों से बंगाल के लिए चलेंगी। ट्रेन कहां से और कब चलेगी, इसकी जानकारी भी ममता ने अपने ट्वीट में दी। और साझा किए गए लिंक पर क्लिक कर टाइमिंग देखी जा सकती है। गौरतलब है कि बीते दिनों बंगाल के फंसे हुए लोगों के लिए काफी राजनीति हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मसले पर ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी थी।

अमित शाह ने ममता बनर्जी को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा था, दूसरे राज्य में मौजूद बंगाल के मजदूर अपने राज्य आना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार का रवैया ठीक नहीं है। लोगों को अपने यहां लाने में बंगाल सरकार तत्परता नहीं दिखा रही और राज्य में ट्रेनों को प्रवेश करने की मंजूरी नहीं दे रही है। इस चिट्ठी के बाद राजनीतिक बवाल मचा था और ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में इस मसले को उठाया था। साथ ही ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से भी अमित शाह पर पलटवार किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ