न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / कोरोना से बचने के लिए 400 KM पैदल चला मजदूर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

मृतक का नाम रवि मुंडा है और वो नागपुर से झारखंड जाने के लिए पैदल ही निकल गया था। बिलासपुर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई थी। वहीं पर उसे सिम्स यानि छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिल कराया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 12:19:38

झारखंड / कोरोना से बचने के लिए 400 KM पैदल चला मजदूर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

लॉकडाउन 3.0 चल रहा है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में वे प्रवासी मजदूर रहे जो सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों के लिए पैदल ही चल पड़े। ऐसी भी कहानियां सामने आईं कि कुछ मजदूरों ने बीच में ही दम तोड़ दिया तो कुछ ने क्वरंटीन समय में। झारखंड के एक मजदूर की छत्तीसगढ़ में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम रवि मुंडा है और वो नागपुर से झारखंड जाने के लिए पैदल ही निकल गया था। बिलासपुर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई थी। वहीं पर उसे सिम्स यानि छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिल कराया गया था।

नागपुर से 8 प्रवासी मजदूरों का ग्रुप झारखंड जाने के लिए पैदल ही निकला था। लॉकडाउन में 400 किलोमीटर की दूरी तय कर ये श्रमिक 3 मई को बिलासपुर पहुंच गए। लेकिन यहीं पर झारखंड के सरायकेला के रहने वाले रवि की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से रवि औऱ उसके बाकी सभी साथियों को सिम्स लाया गया। रवि में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे अलग वार्ड में भर्ती किया गया था। उसके साथ अन्य मजदूरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। रवि मुंडा की हालत काफी खराब थी और वहो डिहाइड्रेशन समेत कई और बीमारियों का शिकार हो गया था। सोमवार को इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। श्रमिकों में रवि का भाई भी शामिल था। उसी ने सरायकेला में अपने घरवालों से बात करने के बाद रवि का अंतिम संस्कार बिलासपुर में करने का अनुरोध किया था। एक संस्था पहल की मदद से रवि का सिम्स प्रबंधन ने 6 मई को अंतिम संस्कार कर दिया है।

सिम्स के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 7 बजे रवि की मौत हुई थी। लक्षण को देखते हुए और रिपोर्ट के इंतजार में उसके शव को शवगृह में रखवाया गया था। सभी 8 मरीजों का कोविड-19 (Covid-19) टेस्ट भी कराया था। अब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रवि की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका