न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / रांची में गुलाब के फूल और भोजन के साथ हुआ मजदूरों का स्वागत

तेलंगाना के लिंगमपल्ली से लगभग 1200 मजदूरों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात रांची से सटे हटिया स्टेशन पहुंची, ट्रेन में बैठे मजदूर झूम उठे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 8:45:08

झारखंड / रांची में गुलाब के फूल और भोजन के साथ हुआ मजदूरों का स्वागत

तेलंगाना के लिंगमपल्ली से लगभग 1200 मजदूरों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात रांची से सटे हटिया स्टेशन पहुंची, ट्रेन में बैठे मजदूर झूम उठे। कई मजदूरों की आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाएं ठप होने के बाद ये पहली ट्रेन है, जो झारखंड के मजदूरों को लेकर आई है। ट्रेन में सवार मजदूर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थे। सबसे ज्यादा गढ़वा जिले के मजदूर शामिल थे। सभी मजदूरों को अब हटिया स्टेशन से सैनिटाइज्ड बसों में इनके गृह जिलों में पूरे एहतियात और जांच के साथ भेजे जा रहे है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात सवा ग्यारह बजे के करीब जैसे ही ट्रेन हटिया स्टेशन पर रुकी, मजदूरों की चेहरे की चमक में पिछले 40 दिनों की सारी मुश्किलें छिप गईं। रेलवे स्टेशन पर इन मजदूरों का मेहमानों की तरह स्वागत हुआ, राज्य सरकार के अधिकारियों ने इन्हें गुलाब के फूल दिए और इनके लिए खाने की व्यवस्था की। रामगढ़ के एक मजदूर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, इतना खुश कि शब्दों में बता नहीं सकता, हमें वहां ठीक खाना मिल रहा था, यहां भी हमें ठीक व्यवस्था मिली है।'

9 घंटे की सफर के बाद हटिया पहुंचे

मजदूरों के आने को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये थे, जिसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग वरीय अधिकारियों के द्वारा लगातार की जा रही थी। गढ़वा के लिए 18 बसें मजदूरों को लेकर रवाना हुईं। वहीं राची के 11 मजदूरों को पारस अस्पताल स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। हटिया स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखते हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। मजदूरों ने सरकार और प्रशासन की व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वे सुबह 5 बजे ट्रेन पर सवार हुए थे और करीब 19 घंटे की सफर के बाद हटिया पहुंचे।

गृह जिलों में होम क्वारनटीन किया जाएगा

रांची के डिप्टी कमिश्नर महिमापत राय ने हटिया स्टेशन पर पत्रकारों से कहा कि स्टेशन पर इनकी प्राथमिक जांच की गई, इसके बाद इन्हें बसों से भेजा जा रहा है, इनके जिले में भी इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद इन्हें होम क्वारनटीन किया जाएगा, अगर किसी में भी कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें अलग रखा जाएगा।

रांची एसएसपी ने बताया कि प्रॉपर ब्रीफिंग की वजह से ये प्रयास सफल हो पाया। रेलवे और जिला प्रशासन का बेहतर तालमेल से सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ। एसएसपी ने बताया कि आगे भी स्पेशल ट्रेन से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। इस बार जो भी कमियां रहीं, उसे आगे दुरुस्त किया जाएगा।

इन जिलों के हैं मजदूर

बोकारो - 103

चतरा- 36

देवघर- 24

धनबाद- 45

दुमका- 5

पूर्वी सिंहभूम- 2

गढ़वा- 435

गिरिडीह- 11

गोड्डा-14

हज़ारीबाग- 19

जामताड़ा- 21

कोडरमा- 2

लातेहार- 62

पाकुड़- 6

पलामू- 269

रामगढ़- 37

रांची- 11

सरायकेला- 12

पश्चिमी सिंहभूम- 14

सीएम ने लिया व्यवस्था का जायजा

इससे पूर्व प्रवासी यात्रियों की व्यवस्था को देखने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हटिया स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन में अधिकारियों से व्यवस्था का जायजा लिया। हेमंत सोरेन ने मजदूरों का स्वागत किया और कहा कि स्वागत है साथियों। बता दे, 24 बोगियों की ये ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से इन मजदूरों को लेकर शुक्रवार सुबह 4:50 पर रवाना हुई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए 72 पैसेंजर की क्षमता वाले एक डिब्बे में सिर्फ 54 मजदूरों को ही बिठाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका