न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन का टिकट ही होगा आपका कर्फ्यू पास, बेरोकटोक जा सकेंगे रेलयात्री

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बंद ट्रेनों का परिचालन को लेकर सोमवार को गृह मंत्रालय ने बताया कि उन रेल यात्रियों को कर्फ्यू पास बनवाने की कोई जरुरत नहीं होगी जिनके पास कन्फर्म ई-टिकट है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 7:05:59

ट्रेन का टिकट ही होगा आपका कर्फ्यू पास, बेरोकटोक जा सकेंगे रेलयात्री

लॉकडाउन के बीच आम यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा 12 मई यानी कल से शुरू होने जा रही है। टिकट की बुकिंग 11 मई की शाम 4 बजे से शुरू कर दी गई है। हालाकि, वेबसाइट पर कुछ तकनिकी परेशानियों के चलते टिकट बुक कराने में दिक्कतें आ रही हैं।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बंद ट्रेनों का परिचालन को लेकर सोमवार को गृह मंत्रालय ने बताया कि उन रेल यात्रियों को कर्फ्यू पास बनवाने की कोई जरुरत नहीं होगी जिनके पास कन्फर्म ई-टिकट है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कल से नई दिल्ली से 15 ट्रेनें चलेंगी। कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें कर्फ्यू पास लेने की कोई जरुरत नहीं होगी।

गृह मंत्रालय ने रेल में सफर करने वाले यात्रियों के आवागमन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश...

- ट्रेन किस रूट पर और कब चलेगी इसका फैसला रेल मंत्रालय लेगा। इसके लिए वह केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहेगा।

- ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी, बुकिंग कैसे की जाएगी, स्टेशन पर और ट्रेन में एंट्री कैसे लेनी है। इसकी गाइडलाइन्स रेल मंत्रालय जारी करेगा।

- जिनकी ई-टिकट कन्फर्म हो चुकी है, सिर्फ उन्हें ही स्टेशन पर आने की अनुमति होगी।

- ई-टिकट के आधार पर ही किसी यात्री या फिर कैब के ड्राइवर की एंट्री हो पाएगी।

- हर यात्री को मास्क पहनने की जरूरत है, स्टेशन और रेल यात्रा के दौरान। इसके साथ ही ट्रेन पर चढ़ते समय और उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरुरी होगा

- रेल मंत्रालय के द्वारा एक एडवाइज़री जारी की जाएगी, जिसका पालन रेलवे कर्मचारियों को करना है।

- हर रेलवे स्टेशन पर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी, जो नॉर्मल हैं उन्हें ही एंट्री मिलेगी।

- हर कोच, रेलवे स्टेशन के एंट्री एग्जिट पर हैंड सैनिटाइज़र की सुविधा होनी चाहिए।

- ट्रेन जब अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचेगी, तो सभी यात्रियों को उस राज्य के नियमों का पालन करना होगा और अधिकारियों की सहायता करनी होगी।

बता दे, जिन शहरों के लिए ये सेवा शुरू हो रही हैं उनमें डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी शामिल हैं।

वहीं इसके साथ पिछले दिनों रेल पटरी पर हुए हादसे के बाद ऐसी अप्रिय हादसा फिर न हो, इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि केंद्र ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रवासी मजदूर रेलवे पटरियों का इस्तेमाल न करें, साथ ही उनके लिए भोजन, आश्रय की व्यवस्था तब तक करें जब तक कि उनके लिए रेलगाड़ियों या बसों की व्यवस्था न की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री