न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दंतेवाड़ा : लॉकडाउन में प्रशासन ने शुरू की कड़कनाथ चिकन की होम डिलीवरी, दिन में इस समय लिया जाएगा आर्डर

दंतेवाड़ा में मशहूर चिकन ब्रीड कड़कनाथ की होम डिलीवरी हो रही है। लॉकडाउन के बीच इस चिकन के शौकीन लोगों तक इसे पहुंचाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 7:19:20

दंतेवाड़ा : लॉकडाउन में प्रशासन ने शुरू की कड़कनाथ चिकन की होम डिलीवरी,  दिन में इस समय लिया जाएगा आर्डर

दंतेवाड़ा में मशहूर चिकन ब्रीड कड़कनाथ की होम डिलीवरी हो रही है। लॉकडाउन के बीच इस चिकन के शौकीन लोगों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। पशुपालन विकास विभाग ने इसका जिम्मा लिया है। पिछले एक हफ्ते से कड़कनाथ का मीट लोगों को मिल रहा है। इसके लिए अधिकारियों ने टीम के लोगों के फोन नंबर जारी किए हैं। इन पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ऑर्डर लिए जा रहे हैं। 500 रुपए प्रतिकिलो की दर से लोगों को कटिंग मीट दिया जा रहा है।

लॉकडाउन के बीच कड़कनाथ के व्यापार से जुड़े किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से यह काम किया जा रहा है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ अजमेर सिंह कुशवाह ने दैनिक भास्कर को बताया कि हर दिन 15 से 20 किलो चिकन की डिलीवरी हम कर रहे हैं। 15 किलोमीटर के दायरे में चिकन पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा हम आवारा पशुओं के चारे का बंदोबस्त कर रहे हैं। पर्यटक स्थल पर दिखने वाले बंदरों को खाने की चीजें दे रहे हैं। आम लोगों के लिए हमारी टीम दूध, दही, घी और छाछ भी सप्लाय कर रही है। डिलवरी करते वक्त सैनिटाइजर, मास्क वगैरह का हम इस्तेमाल कर रहे हैं।

कड़कनाथ मुर्गों की प्रीमियम ब्रीड है। दंतेवाड़ा में ही 100 से ज्यादा किसान समूह इससे जुड़ा काम कर रहे हैं। यह चिकन की एक ऐसी वैराएटी है, जिसमें प्रोटीन तो होता ही है साथ ही उसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके मीट का दाम आम चिकन की तुलना में तीन गुना ज्‍यादा होता है। चटखदार काले रंग के इस मुर्गे में फैट ना के बराबर होता है। आयरन कंटेंट अधिक होने के कारण ही यह मुर्गा दूसरी मुर्गा प्रजातियों से बेहतर माना गया है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार कड़कनाथ में 25% प्रोटीन (Protein) है, वहीं बाकी मुर्गों में 18-20% प्रोटीन ही पाया जाता है। फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कड़कनाथ (Kadaknath) में कम होती है। नर कड़कनाथ का वजन 3 से 4 किलो व मादा का वजन 2 से 3 किलो तक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन