न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / एटा में 5 की हत्या, मौत की गुत्थी सुलझी / बहू ने जहर देकर सबको मारा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर देने और एक साल के बेटे आरब का मुंह दबाकर मारने की बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 3:04:40

यूपी / एटा में 5 की हत्या, मौत की गुत्थी सुलझी / बहू ने जहर देकर सबको मारा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर देने और एक साल के बेटे आरब का मुंह दबाकर मारने की बात सामने आई है।

इस मामले का खुलासा एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घर की बहू व मृतका दिव्या पचौरी ने अपने ससुर, बहन, बेटे को जहर देकर मारा। इसके बाद अपने छोटे बेटे आरव की मुंह दबाकर हत्या कर दी फिर दिव्या ने विषाक्त खाया और अपने हाथ की नस काटकर अपनी जान दे दी।

पोस्ट मार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार दिव्या ने चार परिवारीजनों को पहले भोजन में विषाक्त पदार्थ दिया और सबसे बाद में इस महिला ने खुद विषाक्त पदार्थ खाकर और हाथ की नस काटकर घटना को अंजाम दिया।

etah murder case,daughter in law,killed,commit suicide in etah,uttar pradesh crime news,crime,crime news

एसएसपी ने बताया कि बहू दिव्या के अलावा 4 लोगों ने खाना खाया था। खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाया गया, जो मेडिकल परीक्षण में प्रमाणित हुआ है। बहू दिव्या ने खाना नहीं खाया था। उसके पेट में हार्पिक और विषाक्त पदार्थ मिले हैं। उसने अपने हाथ की नस भी काटी थी। उन्होंने बताया कि, इस मामले में पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के डिटेल, रंजिश आदि का पता लगाने में जुटी हैं।

एसपी ने बताया कि घर में सल्फ़ास की गोलियां और हार्पिक मिले हैं जिनका घर के सभी लोगों को मारने में ज़हर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। हालांकि सभी मृतकों के शरीर और गले पर भी घाव के निशाने पाए गए हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी को भी चोट पहुंचाकर नहीं मारा गया है।

पुलिस का कहना है कि मुख्य प्रवेश द्वार व छत का दरवाजा बंद होने के कारण बाहर से किसी के प्रवेश का कोई सबूत नहीं मिला है। मृतका के पति दिवाकर से भी बात हुई है, किसी भी प्रकार की रंजिश होना नहीं बताया है।

etah murder case,daughter in law,killed,commit suicide in etah,uttar pradesh crime news,crime,crime news

पड़ोसी ने कही ये बात

राजेश्वर पचौरी के एक पड़ोसी बताते हैं कि घर में किसी तरह का कोई पारिवारिक कलह था, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पड़ोसियों के मुताबिक, घर में सभी लोगों के मरने से पहले घर की जो स्थिति थी, उसे देखकर यह अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता कि कुछ ही देर में यहां इतनी बड़ी घटना होने वाली है। बच्चों के पास खिलौने रखे हैं तो किताबें भी इस हाल में मिली हैं जैसे कुछ ही देर पहले किसी ने पढ़कर रखा होगा।

क्या है मामला?

एटा कोतवाली नगर के श्रृंगार नगर में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी राजेश्वर प्रसाद पचौरी शनिवार सुबह मृत पाए गए थे। उनके साथ उनकी पुत्रवधू दिव्या पचौरी, दिव्या की बहन बुलबुल, आठ साल का बेटा आरुष और एक साल का बेटा आरव भी मृत मिले थे। दिव्या पचौरी का पति दिवाकर पचौरी पिछले क़रीब दस साल से रुड़की की एक दवा कंपनी में काम करते हैं। घर पर यही पांच लोग थे। शनिवार की सुबह दूधिया दूध देने पहुंचा, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, इस पर उसने अंदर झांककर देखा तो वहां शव पड़े थे।

लॉकडाउन के दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। क़ानून-व्यवस्था के मामले में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ