न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान शख्स को पुलिस ने रोका, तो हेड कांस्टेबल पर थूका, गिरफ्तार

लाहौरी गेट थाना क्षेत्र में एक शख्स को लॉकडाउन का पालन न करने पर हेड-कांस्टेबल ने रोका, तो उसने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 2:05:08

दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान शख्स को पुलिस ने रोका, तो हेड कांस्टेबल पर थूका, गिरफ्तार

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई। जिसका पालन कराने के लिए हर राज्य की पुलिस पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर निकल कर रहे। इतना ही नहीं ये लोग पुलिस द्वारा रोके जाने पर उनपर हमला भी कर रहे है कर रहे है। हाल ही में ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां लाहौरी गेट थाना क्षेत्र में एक शख्स को लॉकडाउन का पालन न करने पर हेड-कांस्टेबल ने रोका, तो उसने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाहौरी गेट थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड-कांस्टेबल सुभाष ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक शख्स को रोका था। पुलिस द्वारा रोका जाना उस शख्स को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में सुभाष पर थूक दिया। पुलिस ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बताते चले दिल्ली में कोरोना संकट से निपटने के लिए सील किये गए इलाकों की संख्या बढ़ा दी गई है, कहने का अर्थ यह है कि दिल्ली में अब कुल 43 हॉट स्पॉट की पहचान की गई है। हॉट स्पॉट उन इलाकों को घोषित किया जा रहा है जहां 6 या उससे अधिक मामले सामने आए हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार उन इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर रही है जहां पर कोरोना के तीन या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रा सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि अभी माइक्रो लेवल पर इलाकों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाए ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने केवल इलाकों को सैनिटाइज करा रही है बल्कि रैपिड टेस्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बात सच है कि पर्याप्त मात्रा में किट्स उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन सरकार की कोशिश है कि जनजागरण के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही हम कोरोना के चेन को तोड़ सकते हैं।

पंजाब: फरीदकोट में कर्फ्यू के दौरान पुलिस से हाथापाई

पंजाब के फरीदकोट में कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह पुलिसकर्मी एक नाके पर तैनात थे। फिलहाल, साफ नहीं है कि फायरिंग किसने की है। मामले की जांच शुरू हो गई है। दरअसल, फरीदकोट के कोटकापुर में एक पुलिस नाके पर दो लोगों को रोका गया। इन लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। इसी बीच एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आदमी को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पटियाला में कर्फ्यू पास मांगने पर निहंगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी का हाथ कट गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर