न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें - दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन 4.0 (18 मई से लेकर 31 मई) को लेकर दिल्ली सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 6:19:47

केजरीवाल सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें - दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन 4.0 (18 मई से लेकर 31 मई) को लेकर दिल्ली सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कोरोना वायरस के साथ जीने की आदत डालनी होगी और हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में आगे बढ़ना है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना अगले एक दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला नहीं है, जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला। अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिंदगी चलाने की आदत डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन 4.0 में बड़ी छूट का ऐलान किया है। सीएम ने कहा सभी सरकारी और सभी प्राइवेट दफ्तर अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे, लेकिन प्राइवेट दफ्तर कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके, उतना घर से काम किया जाए। इसके साथ ही अब सभी स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स, स्टेडियम खुल जाएंगे। सभी तरह की दुकानें खुलेंगी। सड़कों पर बस, ऑटो-रिक्शा चलने लगेंगी। बस में एक बार में केवल 20 लोग ही बैठ सकेंगे। रेस्टोरेंट भी खोलने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन केवल होम डिलीवरी का ऑप्शन होगा। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।

सीएम ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जिनको दूसरी बिमारी है, उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हाल बंद रहेंगे। किसी भी तरह की बड़ी गेदरिंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सैलून, स्पा खोलने की भी मंजूरी नहीं दी गई है।

इन गतिविधियों के लिए मिली छूट

- सभी तरह की दुकानें खुलेंगी, मार्केट खोलने को भी मंजूरी मिल गई
- ऑटो-रिक्शा, कैब, ई-रिक्शा चलाने की अनुमति। एक सवारी ही बैठ सकेंगे
- बस चलाने की अनुमति, एक बार में 20 सवारी ले जा सकेंगे, बस को बार-बार सैनिटाइज करना होगा।
- रेस्टोरेंट और बेकरी खोलने की अनुमति, लेकिन केवल होम डिलीवरी के लिए

इन गतिविधियों पर 31 मई तक रोक जारी रहेगी

- शाम 7 से सुबह 7 बजे तक घर से बाहर निकलने पर पाबंदी जारी रहेगी और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान भी इस लॉकडाउन में बंद रहेंगे
- 10 साल से कम बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर से निकलने पर पाबंदी और गर्भवती महिलाएं व अन्य बीमार लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं है
- होटल, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे।
- किसी तरह के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी और सभी धार्मिक स्थल अभी बंद रहेंगे
- मेट्रो ट्रेनें फिलहाल नहीं चलेंगी
- स्पा और सैलून बंद रहेंगे

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ