न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के आजादपुर मंडी से अलवर, बहादुरगढ़ और झज्जर तक पहुंचा कोरोना

आजादपुर मंडी से चलता हुआ कोरोना अलवर तक पहुंच गया। अलवर में सब्जी की खेती करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 3:18:56

दिल्ली के आजादपुर मंडी से अलवर, बहादुरगढ़ और झज्जर तक पहुंचा कोरोना

कुछ ही दिन पहले ही लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के आजादपुर मंडी केजरीवाल सरकार ने 24 घंटे खोलने का फैसला किया था। हालात और जरूरत को देखते हुए मंडी के कामकाज को हरी झंडी दी गई थी। ट्रकों और सामान की आवाजाही बढ़ाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन क्या हुआ? यहां कोरोना के मामले सामने आने लगे। जिसने दिल्ली सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। प्रशासन पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वालों की जांच कर रहा है। वहीं मंडी की 13 दुकानों को सील कर दिया गया है। 43 लोगों को क्वारनटीन किया गया है, जिनके खाने का इंतजाम मंडी की तरफ से किया जा रहा है।

आजादपुर मंडी से अलवर पहुंचा कोरोना

अब यह हाल हुआ कि आजादपुर मंडी से चलता हुआ कोरोना अलवर तक पहुंच गया। अलवर में सब्जी की खेती करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दरअसल, कोरोना संक्रमित शख्स बानसूर सब्जी मंडी और दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में सब्जियां बेचने पर पेमेंट लेने के लिए आता-जाता था। फिलहाल जिला प्रशासन, मेडिकल टीम बनाकर युवक की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही हैं। उसके संपर्क में आए सब्जी की गाड़ी ले जाने वाले ड्राइवर और उसके परिवार को क्वारनटीन किया गया है। तीन किलोमीटर के इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सब्जियों की खेती करने वाले यूपी से 700 से अधिक लोगों और उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

आजादपुर सब्जी मंडी से निकला बहादुरगढ़ और झज्जर तक पहुंच गया कोरोना

अलवर ही नहीं बल्कि दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से निकला कोरोना अब बहादुरगढ़ और झज्जर तक पहुंच गया है। सब्जी लाने और बहादुरगढ़ और झज्जर सब्जी मंडी में खरीद फरोख्त का काम करने वाले दुकानदार कोरोना संक्रमित हो गए है। झज्जर में संक्रमित हुए 9 लोग बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। झज्‍जर में अब कुल 25 पॉजिटिव केस हो गए हैं। झज्जर मंडी का एक आढ़ती और एक मजदूर भी संक्रमित मिला है। 10 नए मामलों में 7 का भी सीधा संबंध सब्जी मंडी से ही है। सब्जी मंडी को अब अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संक्रमति लोगों के परिजनों, संपर्क में आए लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। सब्जी मंडी और अनाज मंडी से जुड़े लोगों की सैम्पलिंग की जा रही है। दिल्ली सीमा पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। आजादपुर मंडी में व्यापारियों और आढ़तियों की भारी भीड़ रहती है। यही वजह है कि यहां भीड़ को कंट्रोल करना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। दिल्ली सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मंडी में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ