न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

70 दिनों बाद चीन में इन शर्तों के साथ खुली कीड़ों की मार्केट

रिपोर्ट के मुताबिक झोंगशान रोड फूड स्ट्रीट को जनवरी के अंत में बंद कर दिया गया था। क्योंकि कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे थे। अब जब मामले कम हो रहे हैं और लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है तो इसे फिर से खोल दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 11:05:11

70 दिनों बाद चीन में इन शर्तों के साथ खुली कीड़ों की मार्केट

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। दूसरे देशों में जहां कोरोना कहर बरपा रहा है वहीं चीन में हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। वहां की दुकानें और बाजार भी खुल रहे हैं। इसी बीच चीन के नानिंग में तले हुए कीड़ों की मार्केट भी खुल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक झोंगशान रोड फूड स्ट्रीट को जनवरी के अंत में बंद कर दिया गया था। क्योंकि कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे थे। अब जब मामले कम हो रहे हैं और लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है तो इसे फिर से खोल दिया गया है।

coronavirus,coronavirus lockdown,coronavirus news,china,insects market,news,news in hindi,world news,wuhan news

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह चीन की मशहूर फूड-स्ट्रीट की मार्केट है जो नानिंग में स्थित है। ये दुकानें कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण 70 दिनों तक बंद रहने के बाद खुली हैं। इन दुकानों पर बिच्छू, सेंटीपीड और अन्य तले हुए कीड़े बेचे जाते हैं। नानिंग स्थित इस मार्केट में रात को रोजाना तरह-तरह के स्नैक्स और व्यंजन दिए जाते हैं, जिनमें ग्रिल्ड ऑक्टोपस, मसालेदार क्रेफ़िश, उबली हुए पकौड़ी और चावल के केक भी शामिल हैं। लेकिन इसकी जो चीज सबसे मशहूर डिश है, वह है इसके तले हुए कीड़े। स्टॉल्स मकड़ियों से लेकर रेशम के कीड़ों तक सभी तरह के पके हुए कीड़े यहां के मशहूर हैं।

यह पूरी फूड स्ट्रीट शहर में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है और हर दिन शाम को 6 बजे से लेकर तड़के सुबह तक खुली रहती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पहले यहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी लेकिन अब ज्यादा से ज्यादा 3000 लोगों को जाने की इजाजत है।

coronavirus,coronavirus lockdown,coronavirus news,china,insects market,news,news in hindi,world news,wuhan news

इन शर्तों पर खुली दुकानें

यहां के दुकानदारों के लिए नियम भी बनाए गए हैं। उन्हें बारी-बारी से स्टॉल खोलने की इजाजत है और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखना है। एक-दूसरे के बीच करीब 2 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो लोग इस मार्किट में खरीददारी करने आ रहे है उनका पहले टेस्ट हो रहा है। उन्हें एक आधिकारिक ऐप भी यूज करना होगा। इसके अलावा सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

इस फूड स्ट्रीट के बारे में चीनी लोगों का मानना है कि कीड़ों में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और यही कारण है कि यह ज्यादा फेमस हो गया है। इस बाजार में दुकानों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

बता दे, चीन के वुहान शहर में स्थित वेट मार्केट एक ऐसी जगह है जहां अजगर, कछुए, गिरगिट, चूहे, चीते के बच्चे, चमगादड़, पैंगोलिन, लोमड़ी के बच्चे, जंगली बिल्ली, मगरमच्छ जैसे जानवरों का मीट बिकता है। कहा जा रहा है कि इसी मार्किट से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ