न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार का यू-टर्न / लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं बेच पाएंगी गैर-जरूरी सामान

लॉकडाउन पर 15-16 अप्रैल को जारी अपनी गाइडलाइन में गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक संशोधन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 3:34:31

सरकार का यू-टर्न / लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं बेच पाएंगी गैर-जरूरी सामान

लॉकडाउन (Lockdown) पर 15-16 अप्रैल को जारी अपनी गाइडलाइन में गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक संशोधन किया। इसमें कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियाें द्वारा गैर-जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं की जा सकेगी। इस पर प्रतिबंध जारी रहेगा। यानी इन कंपनियों से फिलहाल मोबाइल, टीवी, रेफ्रिजरेटर और रेडीमेड गारमेंट जैसे गैर जरूरी सामान नहीं खरीद सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार की सुबह ही इस बारे में समीक्षा की और संशोधित अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी इस बारे में सबको सूचित कर दिया कि 20 अप्रैल 2020 से ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी वस्तुओं की बिक्री नहीं कर पाएंगी।

coronavirus,coronavirus outbreak,india,guideline,e commerce,news,lockdown news,news in hindi

अब सरकार का आभार प्रकट करने के लिए बजाएंगे थाली

सरकार के इस फैसले के बाद देश के खुदरा व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि आज शाम सात बजे देश के सभी खुदरा व्यापारी थाली, शंख आदि बजाएंगे लेकिन अब विरोध करने के लिए नहीं बल्कि सरकार का आभार प्रकट करने के लिए। दरअसल, ऑनलाइन कंपनियों को 20 अप्रैल से नॉन असेंशल सामानों की बिक्री का छूट दिए जाने के सरकार के फैसले के विरोध में खुदरा व्यापारियों ने पहले आज शाम सात बजे थाली, घंटी और शंख बजाने का फैसला किया था। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री वी के बंसल ने बताया कि ई-कॉमर्स साइटों के जरिये गैर जरूरी सामानों की बिक्री 3 मई तक रोक दी गई है। फेडरेशन ने इस लड़ाई को बेहतर तरीके से लड़ा और जीत हासिल की। अब देश के सभी खुदरा व्यापारी आज शाम सात बजे सरकार का आभार प्रकट करने एवं उनका अभिनंदन करने के लिए थाली, घंटी और शंख बजाएंगे।

उनका कहना है कि गर्मी के सीजन देखते हुए खुदरा कारोबारियों ने एयर कंडीशनर, कूलर, फ्रिज, पंखे, रेडीमेड गारमेंट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामानों का पूरे सीजन के लिए स्टॉक खरीदकर अपने गोदाम में रख लिया है लेकिन लॉकडाउन के चलते उसे बेच नहीं पा रहे हैं। यदि ई-कॉमर्स कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान ये सब सामान बेच दिया तो फिर खुदरा व्यापारियों से कौन सामान खरीदेगा।

बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,071 हो गई है। रविवार को गुजरात में 228, राजस्थान और आंध्रप्रदेश में 44-44, पश्चिम बंगाल में 23, कर्नाटक में 4 और बिहार में 1 मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में शनिवार को सबसे ज्यादा 1371 संक्रमित मिले। एक दिन में सबसे ज्यादा 426 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 15712 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12974 का इलाज चल रहा है, 2230 ठीक हो चुके हैं, जबकि 507 की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर उम्र के व्यक्ति को कोरोना वायरस अपना शिकार बना रहा है। दिल्ली में महज एक महीने की मासूम बच्ची की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में ये मामला सामने आया है। बीमार होने के कारण एक महीने की बच्ची को 14 अप्रैल को दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी जांच की गई तो 16 अप्रैल को बच्ची में कोरोना का संक्रमण पाया गया। हालांकि कोरोना वायरस के कारण अब इस मासूम की जान चली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर