बिहार के अररिया में कोरोना वॉरियर से उठक-बैठक कराने वाले ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, बिहार में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो अररिया का था, जहां कृषि अधिकारी मनोज कुमार एक होमगार्ड जवान को फटकार लगा रहे थे। सजा भुगतने वाले इस जवान की गलती सिर्फ इतनी भर है कि लॉकडाउन में कृषि पदाधिकारी को गाड़ी रोक दी। इसके बाद जवान से उठक-बैठक कराया गया।
नीतीश सरकार ने एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद नीतीश सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।
बता दे, बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 हो गई। तीन दिन में यहां 40 नए मरीज मिले। नालंदा, मुंगेर और बक्सर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नालंदा में 19 अप्रैल को संक्रमित की संख्या 7 थी अब 28 हो गई है। मुंगेर में 10 नए केस मिले। बक्सर में 19 अप्रैल तक दो मामले थे। बुधवार को 8 हो गए।














