न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन का दिखने लगा असर, तेजी से नहीं बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस की साइकिल को रोकने के लिए यहां 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 9:47:56

कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन का दिखने लगा असर, तेजी से नहीं बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस की साइकिल को रोकने के लिए यहां 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिसका आज दूसरा दिन है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस लॉकडाउन का फायदा दिखने लगा है और यही वजह है कि नए मरीजों की संख्या तेजी से नहीं बढ़ रही है। इसके अलवा संक्रमित लोगों की संख्या कुछ खास राज्यों से ही है। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 613 है। वहीं, अब तक इस वायरस से 12 लोगों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला कुछ दिनों पहले ही विदेश से लौटी थी और कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारत में मौत की संख्या भी दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं। इन आंकड़ों से उम्मीदें बढ़ गईं है। सूत्रों का कहना है तस्वीर 10 दिनों में और साफ हो जाएगी।

सूत्रों का दावा है कि भारत में मरीजों की संख्या इसलिए तेजी से नहीं बढ़ रही है, क्योंकि यहां संक्रामक रोग प्रबंधन बेहद पुख्ता है। जबकि अमेरिका और इटली में ऐसा नहीं है। ये दोनों देश लाइफस्टाइल बीमारियों से ज्यादा परेशान है। जबकि भारत का पिछले कई सालों से संक्रामक बीमारियों को खत्म करने पर जोर रहा है। जिसका फायदा मिल रहा है।

WHO ने की तारीफ

बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए भारत द्वारा उठाए गए साहसिक लॉकडाउन के कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तारीफ की है। WHO ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है लेकिन इसके साथ भी आगाह भी किया किया कि अतिरिक्त आवश्यक उपायों के बिना लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोरोना वायरस फिर से उभर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक मिशेल जे रेयान ने कहा कि आवश्यक उपायों, जरूरी सुरक्षाओं को लागू किए बिना, देश का इससे निकलना कठिन हो जाता है। अगर फिर से यह वापस आता है तो यह भारत के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। हमारे पास अवसर बहुत कम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका