न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन: असम में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने दिया आदेश

असम सरकार ने 13 अप्रैल से राज्य में शराब की दुकानें खोलने की इजाज़त दे दी है। इस

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 11:31:12

लॉकडाउन: असम में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने दिया आदेश

असम सरकार ने 13 अप्रैल से राज्य में शराब की दुकानें खोलने की इजाज़त दे दी है। इस आदेश के मुताबिक असम (Assam) में सोमवार से शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए खुलेंगी। इन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी। बैठक में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल उसके सहयोगी दलों अगप तथा बीपीएफ के अलावा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ और माकपा जैसे प्रमुख विपक्षी दलों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न दलों ने कोरोना वायरस प्रकोप का मुकाबला करने के लिए सुझाव भी दिए। इस बैठक में कोविड-19 (Covid-19) के रूप में सामने आयी चुनौतियों से एकजुट होकर निपटने का फैसला किया गया। इसके साथ ही बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस सहित इस लड़ाई में शामिल कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

सोनोवाल ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, 'गुवाहाटी में एक सर्वदलीय बैठक की मेजबानी की और कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ अपनी एकजुट लड़ाई पर चर्चा की। मैंने उनकी भागीदारी और बहुमूल्य सुझावों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस लड़ाई में हम सभी साथ हैं।' बैठक के परिणाम के बारे में उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा बलों और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल अन्य सभी लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव स्वीकार किया।' बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, असम भाजपा प्रमुख रणजीत कुमार दास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रकीबुल हुसैन, निर्दलीय लोकसभा सांसद नबा सरानिया और एआईयूडीएफ के विधायक हाफिज बशीर अहमद भी शामिल हुए।

लॉकडाउन बढ़ने का समर्थन करेगी असम सरकार

असम सरकार ने रविवार को कहा यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in Assam) संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यदि केंद्र सरकार वर्तमान में जारी 21 दिन के लॉकडाउन का विस्तार करने का फैसला लेती है तो वह उसका समर्थन करेगी। यह फैसला मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद असम के संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि राज्य में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।' मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'राज्य सरकार अपनी ओर से कोई फैसला नहीं लेगी। असम सरकार केंद्र के नियम एवं व्यवस्था के मुताबिक चलेगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर