न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने वीडियो जारी कर उड़ाया अमेरिका का मजाक, कहा - हम सावधान करते रहे और वो आरोप लगाते रहे

कोरोना वायरस के संक्रमण पर अमेरिका की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद अब चीन के एक वीडियो शेयर कर अमेरिका का मजाक उड़ाया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 4:11:08

चीन ने वीडियो जारी कर उड़ाया अमेरिका का मजाक, कहा -  हम सावधान करते रहे और वो आरोप लगाते रहे

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के ख़िलाफ़ हमलावर हैं। काफ़ी हद तक यह घरेलू राजनीति और उनके चुनाव अभियान को लेकर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि वायरस वुहान इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी से निकला है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया है कि उनके पास इसके सुबूत हैं। हालांकि, उन्होंने सुबूत दिखाने से मना कर दिया है। ट्रम्प ने इस दौरान चीन पर नए टैरिफ लगाने की भी बात कही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण पर अमेरिका की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद अब चीन के एक वीडियो शेयर कर अमेरिका का मजाक उड़ाया हैं। इस वीडियो से संदेश दिया गया है कि चीन लगातार वायरस को लेकर सावधान करता रहा, जबकि अमेरिका उसे नजरअंदाज करता रहा।

फ्रांस में चीन की एंबेसी ने ट्विटर पर एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया है और इसका टाइटल दिया गया है- ‘वंस अपॉन ए वायरस’। इस वीडियो में वायरस की टाइमलाइन भी दिखाई गई है। वीडियो में कार्टूनों के जरिए दिखाया गया है कि चीन वायरस को लेकर लगातार दुनिया को जानकारी देता रहा है। साथ ही अमेरिका सावधानी बरतने की जगह चीन पर आरोप लगाता रहा है।

एक मिनट 39 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि चीन जनवरी में अपने यहां लॉकडाउन की घोषणा करता है और अमेरिका इसे बर्बर करार देता है। इसमें यह भी दिखाया है कि अमेरिका चीन पर मानवाधिकार हनन के बार-बार आरोप लगाता है। वीडियो को लेकर ट्विटर पर खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने चीन के सही समय पर सूचना देने के दावे को गलत बताया है। चीन के वुहान से दिसंबर में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ था और दुनियाभर में फैल गया।

बता दे, चीन से फैले कोरोना वायरस की वजह से आज पूरी दुनिया में 32 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके है। दुनिया भर में मरने वालों की संख्या कम से कम 2 लाख 32 हज़ार 817 हो गई है। आपको बता दे, कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमरीका में हुई हैं। यहां ये आँकड़ा 63,763 है, वहीं दूसरे नंबर पर है इटली, जहां 27,967 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ