न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज, चीन से लौटा था

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक और मरीज मिला है। केरल में इस वायरस के दूसरे मरीज की पुष्टि हुई है। इससे पहले चीन से लौटी एक छात्रा में इस वायरस की पुष्टि हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Feb 2020 11:10:42

केरल में मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज, चीन से लौटा था

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक और मरीज मिला है। केरल में इस वायरस के दूसरे मरीज की पुष्टि हुई है। इससे पहले चीन से लौटी एक छात्रा में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। ये मरीज केरल के किस इलाके से है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।छात्रा को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये शख्स भी पिछले दिनों चीन गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और उसे अस्पताल में अलग कमरे में रखा गया है।’ उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में 1793 लोगों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है। केरल सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की है। सरकार ने दावा किया कि वह कोरोना को लेकर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में सक्षम है लेकिन इसमें उसे लोगों के भी मदद की जरूरत है। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने गुरुवार को केरलवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की बजाय सावधानी बरतने की कोशिश करनी चाहिए।

कोरोना के घातक रूप अख्तियार करने के बाद भारत ने अपने नागरिकों को वुहान से वापस लाना शुरू कर दिया है। शनिवार के दिन 324 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की विशेष फ्लाइट चीन के वुहान शहर से नई दिल्ली पहुंची थी, वहीं रविवार को भी 323 भारतीयों को लेकर विशेष फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो चुकी है।

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से हर तरफ अफरातफरा का माहौल है। हर दिन कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। रविवार की सुबह चीन सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 45 और पीड़ितों की मौत हो गई। मौत के नए मामलों को लेकर चीन में अब तक 304 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को मृतकों की संख्या 259 थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत दिसंबर माह में चीन के हुबेई प्रांत से हुई थी। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोरोना का पहला केस सामने आया था। हुबेई प्रांत का वुहान शहर ही इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर