न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : कैला देवी मंदिर के पट 31 मार्च तक बंद

सरकार का आदेश आने तक मंदिर बंद रहेंगे। राजस्थान में कैला देवी मंदिर (Kaila Devi Temple) के पट 31 मार्च तक आमजन को दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 3:45:31

कोरोना वायरस : कैला देवी मंदिर के पट 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में सभी बड़े मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार का आदेश आने तक मंदिर बंद रहेंगे। राजस्थान में कैला देवी मंदिर (Kaila Devi Temple) के पट 31 मार्च तक आमजन को दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं। इससे मंदिर प्रांगण सूना हो गया। श्रद्धालु मंदिर प्रांगण के बाहर ही प्रसादी चढ़ाकर धोक लगा वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि 20 मार्च से उत्तर भारत का प्रसिद्ध कैला देवी लख्खी मेला शुरू होने जा रहा था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 31 मार्च तक कैलादेवी नहीं आने की भी लोगों से अपील की जा रही है। जिसके चलते कैला देवी मंदिर प्रांगण सूना हो गया। राजस्थान के प्रसिद्ध कैलादेवी आस्थाधाम (Kaila Devi Temple) में 20 मार्च से होने वाला कैलामाता का चैत्र लक्खी मेला कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से एक साथ 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई रोक के चलते मेले को 31 मार्च तक के लिए जिला प्रशासन ने स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं मेला स्थगित होने के कारण स्थानीय व्यापारियों और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।

सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने 16 मार्च की शाम 7 बजे से मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया था। अगले फैसले तक मंदिर को बंद रखने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाने के लिए निर्देश दिया था।

कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दिया जाने वाला भोग स्थगित कर दिया गया है। गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत पर स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी 50% घटा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। साथ ही श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए परिसर में मेडिकल कैम्प की व्यवस्था की गई है।

दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर

वहीं, महाराष्ट्र में भगवान गणेश का एक और प्रसिद्ध दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 39 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाकालेश्वर मंदिर

मध्य प्रदेश का उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी आज सुबह भस्म आरती के बाद कोरोना वायरस के डर से बंद कर दिया गया है।

वैष्णो देवी

उधर, जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर एनआरआई और विदेशी पर्यटकों की यात्रा पर 28 दिन के लिए रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर