देश में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से लोगों का पलायन देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को दिल्ली छोड़ कर जाने को लेकर अब राजनीती शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा ने इसको साजिश करार दिया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन को असफल साबित करने के लिए दिल्ली में लोगों से पलायन करने के लिए कहा गया। भाजपा नेता के मुताबिक लोगों से कहा गया कि उनके लिए बस तैयार है और वे जा सकते हैं।
भाजपा नेता ने सोमवार को अपने इस दावे के समर्थन में ट्वीट किया। एक दिन पहले भी मिश्रा ने दिल्ली से पलायन होने पर सवाल उठाए। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि दिल्ली की बस्तियों में सो रहे लोगों को उठाकर बस अड्डे की तरफ भेजा गया। बस्तियों में माइक से घोषणा हुई। मिश्रा ने अपने दावे के समर्थन में वाट्सएप पर बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है।
This was a direct order on Seelampur SDM whatsapp group
लोगों को इकट्ठा करो और डीटीसी की बसों में बिठाकर आनंद विहार भेजो
अब सोचिए दिल्ली में कितनी भयानक साजिश रची गयी थी
एजेंडा साफ था - भीड़ इकट्ठीबता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है लेकिन लॉकडाउन के कुछ दिनों बाद दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्यों यूपी और बिहार के लिए पैदल रवाना हुए। लॉकडाउन का उल्लंघन होता देख सरकार ने राज्य सरकारों की अपनी सीमा सील करने का आदेश दिया है।














