न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / कापसहेड़ा के जिस बिल्डिंग में मिले थे 47 कोविड मरीज, उसी में 17 और निकले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में एक बिल्डिंग से 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 7:33:25

दिल्ली / कापसहेड़ा के जिस बिल्डिंग में मिले थे 47 कोविड मरीज, उसी में 17 और निकले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में एक बिल्डिंग से 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। अब रविवार को इसी बिल्डिंग में कोरोना के 17 और संक्रमित मरीज पाए गए। जिसके बाद इस मकान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 58 पहुंच गई है। एक ही मकान से इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि यह बिल्डिंग 19 अप्रैल से सील है। साउथ वेस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सील बिल्डिंग से कोरोना के 17 और मामले मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस क्षेत्र में लगातार कैंप किए हुए है। अब ऑपरेशन शील्ड के जरिए पूरे इलाके की जांच की जाएगी।

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीएम राहुल सिंह ने रविवार को कहा कि एक ही बिल्डिंग में जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें लगभग सभी एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे। दरअसल, घनी आबादी वाले इस इलाके में छोटे-छोटे मकान हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग रहते हैं। डीएम के मुताबिक जिस बिल्डिंग में कोरोना मरीज पाए गए हैं, वहां करीब 200 लोग रहते हैं। छोटे मकान और घनी आबादी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न के बराबर था। इसके अलावा कापसहेड़ा इलाके में और कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा है।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई है। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से यहां अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 13 अप्रैल को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,738 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ